Delhi MCD Election: निकाय चुनाव का ऐलान टला, केंद्र ने बनाई तीनों MCD एक करने की योजना
दिल्ली में नगर निगम के चुनावों की तारीखों को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने बड़ी जानकारी दी है. राज्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने कहा, "केंद्र सरकार ने कुछ ऐसे मुद्दे उठाए हैं, जिनकी कानूनी जांच अभी बाकी है, हम अभी MCD चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं कर पाएंगे. हमें कुछ और दिन लगेंगे. हमें 18 मई से पहले चुनाव कराना है.