Sex With Student: सहायक शिक्षिका ने Parking में नाबालिग छात्र के साथ किया सेक्स, पकड़े जाने पर आरोपी को मिली यह सजा
विल्को कार पार्क में 14 साल के नाबालिक छात्र के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में एक सहायक शिक्षिका को छह साल की जेल की सजा सुनाई गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉडेसडन, हर्टफोर्डशायर के एक स्कूल में काम करने वाली 23 वर्षीय हन्ना हैरिस नाम की सहायक शिक्षिका ने नाबालिग छात्र के साथ न सिर्फ सेक्स किया.
Sex With Student: विल्को कार पार्क (Wilko car park) में 14 साल के नाबालिक छात्र (Minor Student) के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में एक सहायक शिक्षिका को छह साल की जेल की सजा सुनाई गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉडेसडन (Hoddesdon), हर्टफोर्डशायर (Hertfordshire) के एक स्कूल में काम करने वाली 23 वर्षीय हन्ना हैरिस (Hannah Harris) नाम की सहायक शिक्षिका (Teaching Assistant) ने नाबालिग छात्र के साथ न सिर्फ सेक्स (Sex) किया, बल्कि अपनी करतूत पर पर्दा डालने के लिए उसने खुद को पीड़ित की प्रेमिका की मां के तौर पर पेश किया. जब आरोपी सहायक शिक्षिका की करतूत सामने आई तो बच्चे के साथ यौन क्रिया में दोषी पाए जाने के बाद उसे छह साल जेल की सजा सुनाई गई.
हालांकि हन्ना हैरिस ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया. वहीं सहायक शिक्षिका के पिता ने द सन को बताया कि हन्ना हैरिस ने साल 2018 में स्कूल में काम करना शुरू किया था और वह सिर्फ पीड़ित की मदद करना चाहती थी. हैरिस ने पीड़ित के माता-पिता से बात करने के लिए उसकी काल्पनिक गर्लफ्रेंड की मां के तौर पर खुद को पेश किया था और उसके साथ विल्को कार पार्क में सेक्स किया. यह भी पढ़ें: Sex With Student: 27 साल की विवाहित शिक्षिका पर 17 साल के छात्र से सेक्स करने का आरोप, ये है पूरा मामला
हैरिस की करतूत जनवरी 2020 में सामने आई, जब उसके बड़े भाई को पता चला. हेनलो, बेडफोर्डशार की हैरिस ने दिसंबर 2019 और जनवरी 2020 में एक बच्चे के साथ यौन गतिविधि के चार आरोपों से इनकार किया. हालांकि उसे चार में तीन आरोपों में दोषी नहीं पाया गया था. आरोपी सहायक शिक्षिका को सजा सुनाते हुए न्यायाधीश कैरौलिन विगिन ने कहा कि आपके आचरण से उस नाबालिक के जीवन पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है.
गौरतलब है कि सुनवाई के दौरान आरोपी ने कहा कि उसे इस बात का बहुत पछतावा है कि वो लड़के के साथ शामिल हो गई. उसने दलील देते हुए कहा कि लड़के को नुकसान पहुंचाने का उसका कोई इरादा नहीं था. हैरिस को सेंट एल्बंस कोर्ट में छह साल की जेल की सजा सुनाई गई. जिसके मुताबिक उसे अपनी आधी सजा हिरासत में और बाकी की सजा लाइसेंस पर काटनी होगी. इसके साथ ही उसे अनिश्चित काल के लिए यौन अपराधियों की रजिस्टर में भी रखा गया है. कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने पर आरोपी सहायक शिक्षिका रोने लगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2022 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

