Uttarakhand Election Results 2022: बहुमत के करीब BJP, लालकुआं सीट से हरीश रावत 7 हजार वोटों से पीछे
उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान में विपक्षी दल कांग्रेस से आगे चल रही है. चुनाव आयोग के रूझानों के मुताबिक बीजेपी 44 सीटों से आगे चल रही है. रूझानों में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है.
देहरादून: उत्तराखंड (Uttarakhand Election Results 2022) में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझान में विपक्षी दल कांग्रेस से आगे चल रही है. चुनाव आयोग के रूझानों के मुताबिक बीजेपी 44 सीटों से आगे चल रही है. रूझानों में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है. बीजेपी आसानी से बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है वहीं कांग्रेस की हालात इस समय बेहद खराब दिख रही है. वहीं आप तमाम प्रयासों के बावजूद यहां कुछ न कर सकी. Uttarakhand Election Results 2022 Live: यहां पढ़ें लाइव अपडेट.
चुनाव आयोग की की वेबसाइट पर सुबह 11 बजे उपलब्ध 68 सीटों के आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी 44 सीटों पर, कांग्रेस 20 सीटों पर, बसपा दो पर, उत्तराखंड जन एकता पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार एक-एक सीट पर आगे चल रहे हैं.
उत्तराखंड में कांग्रेस महासचिव और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत लालकुआं सीट पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट से 7300 मतों से पीछे चल रहे हैं. यहां से बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट आगे चल रहे हैं.
चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य बाजपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार से 18587 मतों से पीछे चल रहे हैं . हालांकि, निवर्तमान राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और चकराता से अब तक अजेय रहे कांग्रेस के प्रीतम सिंह अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के रामशरण नौटियाल से 1805 मतों से आगे हैं.
उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान हुआ था जिसमें 65 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकारों का प्रयोग किया था. उत्तराखंड में कुल 70 विधानसभा क्षेत्र हैं. कांग्रेस पांच साल बाद बीजेपी को हराकर सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है. 2017 के चुनाव में बीजेपी को 57 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को 11 सीटें मिली थीं. दो सीटों पर निर्दलीय विजयी रहे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2022 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

