Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, 1 पुलिसकर्मी घायल
आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया था. आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलाबारी तब हुई, जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया था और जैसे ही वे उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे भारी मात्रा में गोलीबारी की चपेट में आ गए और जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू हो गई.