IRCTC New Menu: अब ट्रेन में सफर करना होगा और भी मजेदार, सीजन के हिसाब से मिलेगा खाना, बच्चे-बूढ़े सभी करेंगे Enjoy
ट्रेनों में खानपान सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए, रेल मंत्रालय ने आईआरसीटीसी को मेन्यू में जरूरी बदलाव करने की छूट देने का निर्णय लिया है, ताकि क्षेत्रीय व्यंजनों/प्राथमिकताओं, मौसमी व्यंजनों, त्योहारों के दौरान आवश्यकता, यात्रियों के विभिन्न समूहों की पसंद के अनुसार खाना मिल सके.