देश

दिल्ली के बाद अब आजमगढ़ में टुकड़े-टुकड़े में महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमट्टी गांव के गौरी का पूरा में सड़क के किनारे स्थित कुंए में एक युवती का टुकड़ों में बंटा शव बरामद होने से हड़कंप मच गया.  पश्चिमट्टी गांव के गौरी का पूरा में मंगलवार को एक कुएं से महिला का शव चार टुकडे में बरामद हुआ है.

दिल्ली के बाद अब आजमगढ़ में टुकड़े-टुकड़े में महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
कुएं से महिला के शव के टुकड़े बरामद (Photo: Twitter)

आजमगढ़:  उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमट्टी गांव के गौरी का पूरा में सड़क के किनारे स्थित कुंए में एक युवती का टुकड़ों में बंटा शव बरामद होने से हड़कंप मच गया.  पश्चिमट्टी गांव के गौरी का पूरा में मंगलवार को एक कुएं से महिला का शव चार टुकडे में बरामद हुआ है. घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कुंए से बाहर निकालकर जांच पड़ताल में जुट गई.  मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. Shraddha Murder Case: महरौली के जंगल से मानव अवशेषों के संदिग्ध 10 टुकड़े बरामद.

पुलिस ने बताया कि गौरी का पूरा गांव में सड़क किनारे स्थित कुएं में लोगों ने एक महिला का शव देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने जब शव को निकलवाना शुरू किया तो वह चार टुकड़ों में था. उन्होंने बताया कि इसके बाद, एक फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को जांच के लिए बुलाया गया.

क्या कहा पुलिस ने 

आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि मृतका की आयु 20-30 साल की और शव दो-तीन दिप पुराना मालूम होता है. उन्होंने कहा, प्रथम दृष्टया लगता है हत्या कहीं और की गई है और शव को कुएं में फेंक दिया गया.

उन्होंने कहा कि महिला की शिनाख्त होने और पोस्टमार्टम होने के बाद चीजें साफ होंगी. महिला का शव अर्ध नग्न अवस्था में है. डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीमें जांच में जुटी हैं.

दिल्ली के बाद आजमगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना 

बता दें, अभी दिल्ली में युवती की हत्या कर टुकड़े-टुकड़े कर उसके शरीर को फेंके जाने का मामला चल रहा था कि अब आजमगढ़ में भी एक ऐसा ही मामला सामने आने से हर कोई सकते में है. यह घटना भी दिल्ली की उस घटना जैसी ही है जिसमें 28 वर्षीय युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर उसके शव को 35 टुकड़ों में काट डाला और शहर भर में उसे ठिकाने लगाने से पहले करीब तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2022 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).