Dog Attack in Noida: सोसायटी की लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने बच्चे पर किया हमला, जबरदस्त तरीके से नोंचा हाथ (Watch Video)
ग्रेटर नोएडा में कुत्तों का आतंक लगातार जारी है. अब एक नया वीडियो सामने आया है. जिसमें स्कूल जा रहे बच्चे को लिफ्ट के अंदर एक कुत्ते ने काट लिया. उस वक्त लिफ्ट में बच्चे की मां और कुत्ते का मालिक दोनों मौजूद थे.
ग्रेटर नोएडा, 16 नवंबर : ग्रेटर नोएडा में कुत्तों का आतंक लगातार जारी है. अब एक नया वीडियो सामने आया है. जिसमें स्कूल जा रहे बच्चे को लिफ्ट के अंदर एक कुत्ते ने काट लिया. उस वक्त लिफ्ट में बच्चे की मां और कुत्ते का मालिक दोनों मौजूद थे. पूरी घटना लिस्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई कि मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजिडेंशिया हाउसिंग सोसायटी का है. यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट की नसीहत, सार्वजनिक जगहों पर कुत्तों को खिलाने से दूसरे लोगों को न हो दिक्कत
मिली जानकारी के मुताबिक एक मासूम बच्चा अपनी मां के साथ लिफ्ट से स्कूल जाने के लिए नीचे उतर रहा था. उसी वक्त एक कुत्ते को लेकर उसका मालिक लिफ्ट के अंदर जाने लगा. लिफ्ट में घुसते ही कुत्ते ने बच्चे को हाथ को जबरदस्त तरीके से काट लिया जिसके बाद बच्चा दर्द से कराहने लगा. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोसायटी में रहने वाले लोगों में काफी रोष है. बच्चे को 4 इंजेक्शन लगाए गए हैं.
यहां देखें वीडियो
ग्रेटर नोएडा की तस्वीरें।
कुत्ता प्रेम अपनी जगह है। लेकिन जानवर का ध्यान रखना भी आप ही की ज़िम्मेदारी है। pic.twitter.com/c031GLmS8w
— Sanket Upadhyay (@sanket) November 16, 2022
लॉ रेजिडेंसिया सोसायटी का ये टावर 7 का ये पूरा मामला है. ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है. फिलहाल पुलिस ने कहा है कि शिकायत मिलते ही मामले की जांच की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2022 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

