Tamil Nadu: भारी बारिश की चेतावनी के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में NDRF की 6 टीमें तैनात
8 दिसंबर को भारी वर्षा के मद्देनजर, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की छह टीमों को तमिलनाडु में तैनात किया गया है. एनडीआरएफ की टीमों को नागपट्टिनम, तंजावुर, तिरुवरुर, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई और चेन्नई में तैनात किया जाएगा.