देश

Assam Assembly Election 2026: बीजेपी ने जारी की 88 उम्मीदवारों की पहली सूची, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जलुकबाड़ी से लड़ेंगे चुनाव

बीजेपी की यह पहली सूची अनुभवी नेताओं और नए चेहरों का मिश्रण है, जिससे पार्टी पूरे राज्य में अपने जनाधार को मजबूत करने की कोशिश कर रही है. पार्टी आने वाले दिनों में बाकी सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है.

Assam Assembly Election 2026: बीजेपी ने जारी की 88 उम्मीदवारों की पहली सूची, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जलुकबाड़ी से लड़ेंगे चुनाव

Assam Assembly Election 2026: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए गुरुवार को 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. यह सूची पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अंतिम रूप से तय की गई. इस सूची में कई बड़े नेताओं को जगह दी गई है, जिनमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को एक बार फिर जलुकबाड़ी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जिसे बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है. Assembly Elections 2026 Date: असम, पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब आएंगे नतीजे

वरिष्ठ मंत्री चंद्रमोहन पटोवारी को तिहू सीट से टिकट दिया गया है, जबकि राज्य की वित्त मंत्री अजंता नेओग को उनके पारंपरिक गोलाघाट सीट से मैदान में उतारा गया है. शहरी क्षेत्रों में बीजेपी ने अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं. दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, न्यू गुवाहाटी से दिप्लु रंजन शर्मा और गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है. गौरतलब है कि प्रद्युत बोरदोलोई ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन की है और नागांव लोकसभा सीट से इस्तीफा भी दे दिया है.

ऊपरी असम की अहम सीटों जैसे डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, डिगबोई, डूम डूमा और मार्गेरिटा में भी बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है. मार्गेरिटा से भास्कर शर्मा, डिब्रूगढ़ से प्रसांत फुकन और डिगबोई से सुरेन फुकन को टिकट दिया गया है. इसके अलावा रंगिया, नलबाड़ी, बरहामपुर, समागुड़ी और नगांव जैसे क्षेत्रों में भी उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है. बरहामपुर से जीतू गोस्वामी और नगांव-बटद्राबा से रूपक शर्मा को मैदान में उतारा गया है.

जनजातीय और आरक्षित सीटों पर भी बीजेपी ने अपनी रणनीति के तहत उम्मीदवार घोषित किए हैं. बोकों-चायगांव (एसटी), तमुलपुर (एसटी), धेमाजी (एसटी), माजुली (एसटी), बोकाजन (एसटी) और डिप्हू (एसटी) सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार उतारकर आदिवासी और स्थानीय समुदायों तक अपनी पहुंच मजबूत करने का संकेत दिया है.

बीजेपी की यह पहली सूची अनुभवी नेताओं और नए चेहरों का मिश्रण है, जिससे पार्टी पूरे राज्य में अपने जनाधार को मजबूत करने की कोशिश कर रही है. पार्टी आने वाले दिनों में बाकी सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2026 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).