P.I.Meena Trailer: क्राइम-डिटेक्टिव सीरीज 'पी.आई. मीना' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 3 नवंबर को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के लिए है तैयार (Watch Video)
प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली जुर्म आधारित जासूसी सीरीज पी.आई. मीना के दिलकश ट्रेलर को पेश किया है. अरिंदम मित्रा द्वारा निर्मित और देबालॉय भट्टाचार्य द्वारा निर्देशित, इस अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ में परमब्रत चट्टोपाध्याय, जिशु सेनगुप्ता, विनय पाठक और जरीना वहाब भी प्रमुख भूमिकाओं के साथ-साथ तान्या माणिकतला मुख्य क़िरदार में हैं.