बॉलीवुड

Animal Song Satranga Out: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' का भावुक कर देने वाला गाना 'सतरंगा' हुआ रिलीज, 1 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म का पहले टीजर और बाद में गाना रिलीज हुआ जो दर्शकों को काफी पसंद आया है.

Animal Song Satranga Out: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' का भावुक कर देने वाला गाना 'सतरंगा' हुआ रिलीज, 1 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
T Series (Photo Credits: Youtube)

Animal Song Satranga Out: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म का पहले टीजर और बाद में गाना रिलीज हुआ जो दर्शकों को काफी पसंद आया है. अब फिल्म का दूसरा गाना सतरंगा रिलीज हो गया है, जो भावनाओं में डूबाने के लिए तैयार है. गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है, जिसके लिरिक्स काफी इम्प्रेसिव हैं. Tejas Review: Kangana Raaut की पावरफुल एक्टिंग और देशभक्ति की गहरी भावना से सजी है सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म 'तेजस'!

इस गाने में रणबीर दाढ़ी वाले लुक में दिखाई दिए हैं. साथ ही रश्मिका मंदाना लाल साड़ी पहने नजर आई हैं. पर गाना देखकर ऐसा लग रहा है कि उनके बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है. सतरंगा गाने में यह भी रिवील हुआ है कि इन दोनों को बच्चे भी हैं. साथी ही फिल्म में रणबीर, रश्मिका के अलावा अनिल कपूर और शक्ति कपूर की भी झलक देखने मिली है. संदीप रेड्डी वांगा द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

रणबीर कपूर आखिरी बार लंव रंजन की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में दिखाई दिए थे. इस फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आई थीं. फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).