Salman Khan कल करेंगे Farrey के ट्रेलर का अनावरण, दबंग खान की भांजी अलीजेह इस फिल्म के साथ कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू!
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान कल यानी 1 नवंबर 2023 को अपनी भांजी अलीजेह खान के डेब्यू फिल्म 'फर्रे' का ट्रेलर रिलीज करेंगे. यह फिल्म 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
Salman Khan to Unveil Farrey Trailer Tomorrow: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान कल यानी 1 नवंबर 2023 को अपनी भांजी अलीजेह खान के डेब्यू फिल्म 'फर्रे' का ट्रेलर रिलीज करेंगे. यह फिल्म 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का आयोजन मुंबई में किया जाएगा. Dunki Teaser Update: Shah Rukh Khan फैंस को जन्मदिन पर देने वाले हैं खास तौफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा 'डंकी' का टीजर!
फिल्म 'फर्रे' एक एज-ऑफ-द-सीट थ्रिलर है, जिसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सौमेंद्र पाधी ने किया है. फिल्म में अलीजेह के अलावा जैन शॉ, साहिल मेहता, प्रसन्ना बिष्ट, रोनित रॉय और जूही बब्बर सोनी भी हैं.
View this post on Instagram
फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स, मिथ्री मूवी मेकर्स और एथेना की प्रस्तुति में रील लाइफ प्रोडक्शन पी लिमिटेड के बैनर तले किया गया है.सलमान खान ने अपनी भांजी अलीजेह के डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, मैं अलीजेह के डेब्यू को लेकर बहुत खुश हूं. वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली लड़की है और मुझे विश्वास है कि वह इस फिल्म में एक शानदार अभिनय करने जा रही है. मैं सभी को फिल्म 'फर्रे' देखने की सलाह देता हूं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2023 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

