Mumbai Shocker: जुहू में अज्ञात व्यक्ति ने पैंट उतारकर नाबालिग लड़की से की छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद एक्शन में आई मुंबई पुलिस
मुंबई के जुहू इलाके में एक व्यक्ति पर नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया है. ट्विटर पर एक पोस्ट के बाद इस मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद सोमवार, 22 जुलाई को पुलिस ने लड़की की शिकायत पर कार्रवाई की, जिसमें बताया गया था कि उसे तीन अलग-अलग मौकों पर एक ही जगह पर परेशान किया गया.