देश

Beed: तेज रफ़्तार मालगाड़ी से एक व्यक्ति समेत 22 भेड़ो और दो जानवरों की मौत, बीड के परळी की घटना

बीड के परळी में एक भीषण ट्रेन हादसा सामने आया है. जिसमें एक मालगाड़ी ने भेड़ पालनेवाले व्यक्ति समेत 22 भेड़ो और 2 जानवरों को टक्कर मार दी.

Beed: तेज रफ़्तार मालगाड़ी से एक व्यक्ति समेत 22 भेड़ो और दो जानवरों की मौत, बीड के परळी की घटना
Credit -Wikimedia Commons

Beed: बीड के परळी में एक भीषण ट्रेन हादसा सामने आया है. जिसमें एक मालगाड़ी ने भेड़ पालनेवाले व्यक्ति समेत 22 भेड़ो और 2 जानवरों को टक्कर मार दी. जिसके कारण व्यक्ति समेत सभी की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक़ परळी शहर के पास ये घटना हुई है. मृतक भेड़पालक का नाम मुंजा ढ़ोने बताया जा रहा है.

परळी शहर के धनगर गल्ली के रहनेवाले भेड़पालक मधुकर सरवदे और मुंजा ढोणे दोनों भेड़ चराने के लिए जंगल गए हुए थे. इस दौरान रेलवे की पटरियों से भेड़ जा रही थी. इसी दौरान परळी -हैदराबाद रेलवे जा रही थी, इसी समय मलकापुर शिविर के सामने से अचानक मालगाड़ी आ गई. ये भी पढ़े :Beed Road Accident: महाराष्ट्र के बीड में अजीब सड़क हादसा, एक साथ 4 वाहनों की आपस में टक्कर, 2 की मौत, 5 गंभीर रूप से जख्मी

दोनों तरफ से पहाड़ियां होने की वजह से जान बचाने का किसी भी तरह का मौका भेड़पालक को नहीं मिला. मालगाड़ी की चपेट में आने की वजह से व्यक्ति समेत 22 भेड़ और दो जानवरों की जान चली गई. इस घटना में दुसरे भेड़पालक मधुकर की जान बच गई. इस घटना के बाद परिसर में शोक फ़ैल गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2024 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).