Beed Road Accident: महाराष्ट्र के बीड में अजीब सड़क हादसा, एक साथ 4 वाहनों की आपस में टक्कर, 2 की मौत, 5 गंभीर रूप से जख्मी
बीड के बायपास पर एक भीषण और अजीब सड़क हादसा सामने आया है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई तो वही 5 लोग गंभीर रूप से घायल है.
Beed Road Accident: बीड के बायपास पर एक भीषण और अजीब सड़क हादसा सामने आया है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई तो वही 5 लोग गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के मुताबिक़ रात को ये हादसा हुआ है. ऐपे ट्रक, ऑटोरिक्शा , टू व्हीलर और कंटेनर के आपस में टकराने से ये हादसा हुआ है.
घायलों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. ये सड़क हादसा इतना भीषण था की जब एक्सीडेंट हुआ तो कई दूर तक इसका आवाज सुनाई दिया. इस समय कंटेनर और ऑटोरिक्शा रोड के नीचे चले गया. इसके पास ही हाई वोल्टेज की लाइन थी, लेकिन इस एक्सीडेंट में किसी भी वाहन का उससे स्पर्श नहीं होने से एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई. ये भी पढ़े :Nagpur Hit-And-Run: स्कुल बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, पिछले पहिये में आने से बुजुर्ग की मौत, नागपुर के हुड्केश्वर की घटना-Video
इस सड़क हादसे में बाबुराव बहिरवाळ और मोतीराम अभिमान तांदळे की जगह पर मौत हो गई. सोलापुर -धुले के नेशनल हाईवे से बीड शहर में प्रवेश करने के दौरान संभाजी चौक में ये सड़क हादसा हुआ. बीड शहर से निकलनेवाले और हाईवे से जानेवाले वाहनों के बीच ये सड़क एक्सीडेंट हुआ है. इस एक्सीडेंट के बाद कई देर तक यातायात प्रभावित रहा. पुलिस इस घटना में आगे की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

