Nagpur Hit-And-Run: स्कुल बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, पिछले पहिये में आने से बुजुर्ग की मौत, नागपुर के हुड्केश्वर की घटना-Video
नागपुर के हुड्केश्वर परिसर में एक वीडियो सामने आया है. जिसमें साइकिल से जा रहे एक बुजुर्ग को पीछे से आ रही स्कुल बस ने कुचल दिया. बताया जा रहा है की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई.
Nagpur Hit-And-Run : नागपुर के हुड्केश्वर परिसर में एक वीडियो सामने आया है. जिसमें साइकिल से जा रहे एक बुजुर्ग को पीछे से आ रही स्कुल बस ने कुचल दिया. बताया जा रहा है की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई. इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हडकंप मच गया है.
आरोपी बस चालक ने बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद वो फरार हो गया है. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उसकी खोजबीन कर रही है. वीडियो में आप देख सकते है की किस तरह से तेज रफ़्तार बस के ड्राइवर ने सड़क से जा रहे बुजुर्ग को कुचल दिया. ये भी पढ़े :Nashik Bus Accident Video: नासिक में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस; वीडियो आया सामने
देखें वीडियो :
Nagpur Accident: नागपुरात रस्त्यावर चालणेही झाले धोकादायक, स्कूल बसने सायकलस्वाराला चिरडले, घटनेचा थरारत व्हिडिओ pic.twitter.com/MiuRMchVqz
— Maharashtra Times (@mataonline) July 9, 2024
एक्सीडेंट के बाद बुजुर्ग तड़पता हुआ दिखाई दिया. इस दौरान उसे हॉस्पिटल ले जाया गया. बताया जा रहा है की बुजुर्ग की मौत हो गई. लापरवाही से बस चलाते हुए बस चालक ने एक की जान ले ली.सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. हुड्केश्वर पुलिस ने आरोपी बसचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मृतक की पहचान पारडी के भारत नगर, शिक्षक कॉलोनी के रत्नाकर दीक्षित के रूप में हुई है. इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

