Nashik Bus Accident Video: नासिक में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस; वीडियो आया सामने

Nashik Bus Accident Video: महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ. यहां एक बस खाई में गिर गई. इस घटना को एक यात्री ने रिकॉर्ड किया, जो दुर्घटना के समय प्राकृतिक दृश्यों को फिल्मा रहा था. हादसा तब हुआ जब मोड़ पर बस ने नियंत्रण खो दिया. हादसे का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि बस चालक ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया. जानकारी के मुताबिक बस में 70 यात्री सवार थे, जो सभी सूरत, गुजरात के बताए जा रहे हैं. घटना 7 जुलाई की है. हादसे में दो नाबालिगों की मौत की खबर है.