Nashik Leopard Rescue: शुगर फैक्ट्री के कुएं में गिरा बेचारा तेंदुए का बच्चा, रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर; देखें VIDEO
महाराष्ट्र के नासिक जिले में नानेगांव गांव के पास पलासे शुगर फैक्ट्री में सोमवार देर रात एक तेंदुए का बच्चा कुएं में गिर गया. स्थानीय लोगों ने शावक की आवाज सुनी और तुरंत वन विभाग को सूचित किया.
Nashik Leopard Rescue: महाराष्ट्र के नासिक जिले में नानेगांव गांव के पास पलासे शुगर फैक्ट्री में सोमवार देर रात एक तेंदुए का बच्चा कुएं में गिर गया. स्थानीय लोगों ने शावक की आवाज सुनी और तुरंत वन विभाग को सूचित किया. बचाव दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद शावक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. अधिकारियों के अनुसार, शावक अभी कुछ ही महीने का है. उसे प्राथमिक जांच और देखभाल के लिए नासिक स्थित वन्यजीव उपचार केंद्र ले जाया गया है. यहां विशेषज्ञ उसकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं. फिलहाल, शावक स्वस्थ बताया जा रहा है.
वन विभाग का कहना है कि तेंदुए अक्सर आसपास के ग्रामीण इलाकों में भटक जाते हैं. लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसे मामलों में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत सूचना दें ताकि जानवरों को सुरक्षित बचाया जा सके.
शुगर फैक्ट्री के कुएं में गिरा तेंदुए का शावक
A leopard cub was rescued after falling into a well at the Palase Sugar Factory near Nanegaon village in Nashik district late Monday night.
The cub, estimated to be a few months old, has been taken to the Wildlife Treatment Center in Nashik for observation and care.
Via:… pic.twitter.com/L4eX2ub7e0
— Mid Day (@mid_day) September 9, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2025 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

