Killed My Mother Out of Boredom: नासिक में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने मां की गला घोंटकर की हत्या, किया सरेंडर
नासिक के शिवाजीनगर में दिल दहला देनवाली घटना सामने आई है. जहां एक 58 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 80 वर्षीय मां की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसे बोरियत हो रही थी. आरोपी का नाम अरविंद मुरलीधर पाटिल उर्फ बालू पाटिल है. मां की हत्या के बाद शख्स ने पुलिस स्टेशन में जाकर सरेंडर कर दिया...
नासिक के शिवाजीनगर में दिल दहला देनवाली घटना सामने आई है. जहां एक 58 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 80 वर्षीय मां की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसे बोरियत हो रही थी. आरोपी का नाम अरविंद मुरलीधर पाटिल उर्फ बालू पाटिल है. मां की हत्या के बाद शख्स ने पुलिस स्टेशन में जाकर सरेंडर कर दिया और पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा, 'मैंने बोरियत के कारण अपनी मां की हत्या कर दी है, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए. पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो यशोदाबाई मुरलीधर पाटिल का शव मिला. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी अरविंद मुरलीधर पाटिल का मानसिक बीमारी का इतिहास रहा है और इसी वजह से वह अपनी पत्नी से अलग रहता है. यह भी पढ़ें: हर्बल ट्रीटमेंट के बाद महिला ने खोए दोनों कानों के लोब, अब ब्यूटी पार्लर को देने होंगे 5 लाख रुपये
बेटे ने बोरियत के कारण की मां की हत्या
#महाराष्ट्र के नासिक शहर में शिवाजीनगर इलाके में एक कलयुगी बेटे ने बोरियत से तंग आकर अपनी 80 वर्षीय मां की गला घोंटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं हत्या करने के बाद आरोपी अरविंद पाटिल ने खुद नासिक रोड पुलिस स्टेशन में पहुंचकर अपना जुर्म कबूला और कहा - मुझे गिरफ्तार करो. pic.twitter.com/rqkziFTnIz
— Harish Sharma (@Sharma39Harish) October 8, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2025 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

