देश

Video: गाजियाबाद में बांग्लादेशी बताकर झुग्गियों में लगाई आग, लोगों से की मारपीट, हिंदू रक्षा दल के लोगों पर मामला दर्ज

गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के लोगों ने झुग्गियों ,झोपडियों में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी. इस दौरान यहां रहनेवाले लोगों के साथ मारपीट भी गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Video: गाजियाबाद में बांग्लादेशी बताकर झुग्गियों में लगाई आग, लोगों से की मारपीट, हिंदू रक्षा दल के लोगों पर मामला दर्ज
Credit -(Twitter -X)

Video: गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के लोगों ने झुग्गियों ,झोपडियों में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी. इस दौरान यहां रहनेवाले लोगों के साथ मारपीट भी गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते है कुछ लोग झोपड़ियों और झुग्गियों को तोड़ रहे है.

जानकारी के मुताबिक़ हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने इन्हें अवैध बांग्लादेशी बताते हुए इनपर हमला किया. इस हमले में कई लोग घायल हो गए है. इस मामले में पुलिस ने 15 से 20 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की है. इस पुरे मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की इनमें से कोई भी बांग्लादेशी नहीं था. पुलिस का कहना है की ये सभी परिवार शाहजहांपुर के रहनेवाले है. ये भी पढ़े :Ghaziabad: भगवा ड्रेस की आड़ में युवक ने मंदिर के दानपेटी से चुराए पैसे, CCTV में कैद होने पर पुलिस ने दबोचा, UP के गाजियाबाद की घटना- VIDEO

देखें वीडियो :

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमलों को लेकर गुस्साएं हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने ये हमले किये है.मधुवन बापू इलाके के रेलवे के खाली मैदान में झुग्गी डालकर ये गरीब लोग रह रहे थे. इनपर हमला किया गया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2024 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).