देश

Video: सड़क पर सब्जी बेच रहे शख्स पर गिरा बिजली का खंबा, हॉस्पिटल में किया गया एडमिट, पुणे के पिंपरी चिंचवड का वीडियो वायरल

पुणे के चिंचवड में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें सड़क पर सब्जी बेच रहे है शख्स पर बिजली का खंबा गिर गया.

Video: सड़क पर सब्जी बेच रहे शख्स पर गिरा बिजली का खंबा, हॉस्पिटल में किया गया एडमिट, पुणे के पिंपरी चिंचवड का वीडियो वायरल
Credit - (Twitter -X)

Video: पुणे के चिंचवड में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें सड़क पर सब्जी बेच रहे है शख्स पर बिजली का खंबा गिर गया. इस घटना में सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया है,उसे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

घटना शहर के वाकड परिसर के म्हातोबा नगर दत्त मंदिर रोड पर हुई है. सब्जी विक्रेता ठेले पर सब्जी बेच रहा था. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. लोगों की मदद से सब्जी विक्रेता को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. ये भी पढ़े :Video: टायर फटने की वजह से पुणे सोलापुर हाईवे पर बस में लगी आग, 17 यात्री बस में थे सवार

देखें वीडियो :

उसकी तबियत गंभीर बताई जा रही है. उसके सिर पर चोटें आई है. बिजली का पोल निकालनेवाले ठेकदार की लापरवाही के कारण ये घटना होने की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी है. इस मामले में ठेकेदार पर मामला दर्ज करने की मांग भी परिसर के नागरिकों ने की है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2024 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).