क्राइम

Ballia: शख्स ने किया 11 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, उत्तरप्रदेश के बलिया की घटना

उत्तरप्रदेश के बलिया में एक 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है की गांव के ही एक युवक ने बच्ची पर दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

Ballia: शख्स ने किया 11 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, उत्तरप्रदेश के बलिया की घटना
Representational Image (File Photo)

Ballia: उत्तरप्रदेश के बलिया में एक 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है की गांव के ही एक युवक ने बच्ची पर दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक़ घटना बलिया जिले के रसड़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गांव की है.

पुलिस दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस की जानकारी के मुताबिक नाबालिग पीड़िता गांव की रहनेवाली है, वो अपनी मजदूरी के पैसे लेने के लिए गई थी, इस दौरान उसके गांव का ही कल्लू नाम का एक शख्स पहले से वहां मौजूद था. ये भी पढ़े :Uttar Pradesh: चार वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया और लड़की को धमकी दी की अगर इस बारे में किसी को बताया तो वो उसे जान से मार देगा.इस धमकी के बाद नाबालिग डर गई और उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी. जब आरोपी ने इस पूरी घटना का वीडियो वायरल कर दिया तब इन्हें इसकी जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामल दर्ज किया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2024 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).