Viral Video: कढ़ाई में खौलते गरम तेल में हाथ डालकर समोसे को हाथों से घुमाया, फिर तेल निकालकर चेहरा धोया, होश उड़ा देगा वीडियो
कढ़ाई में गरम तेल खौल रहा है और उसमें आपको तेल में सीधे हाथ डालने के लिए कोई कहेगा तो आप डालेंगे , नही डालेंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति खौलते हुए तेल में हाथ डालता हुआ नजर आ रहा है.
Viral Video: कढ़ाई में गरम तेल खौल रहा है और उसमें आपको तेल में सीधे हाथ डालने के लिए कोई कहेगा तो आप डालेंगे , नही डालेंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति खौलते हुए तेल में हाथ डालता हुआ नजर आ रहा है. इस शख्स ने कढ़ाई में हाथ डालते हुए उसमें तल रहे समोसे को अपने हाथों से घुमाया और फिर उसी तेल से अपना चेहरा धोया.
इस वीडियो को देखकर लोग जमकर कमेंट कर रहे है. इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है. ऐसा लग रहा है जैसे ये दुकानदार है. लेकिन जिस तरह से ये खौलते हुए तेल में हाथ डालता है, न तो इसका हाथ जलता है और नाही इसे कुछ होता है. इसने खौलते तेल में इस तरह हाथ डाला , जैसे ये गरम तेल नहीं पानी हो. ये भी पढ़े :खौलते हुए तेल में हाथ डालकर पकौड़े बनाता दिखा शख्स, Viral Video देख आपको नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन
देखें वीडियो :
View this post on Instagram
इस वीडियो को इंस्टाग्राम @_love_school_ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. जिसको दो दिन में 85 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे है. लोग काफी मजेदार कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा ,' ये तो नरक में जाकर आराम से नहा लेंगा. दुसरे ने लिखा ,'यमराज सोच रहा होगा , इसके लिए अब क्या गर्म करूं, तीसरे ने लिखा ,' इससे पूरा समाज डरा हुआ है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2024 07:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

