खौलते हुए तेल में हाथ डालकर पकौड़े बनाता दिखा शख्स, Viral Video देख आपको नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स कड़ाही में पकौड़े बनने के लिए डालता है, फिर खौलते हुए तेल में हाथ डालकर पकौड़े उठाता है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कभी खाने की अजीबो-गरीब चीजों के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं तो कभी कोई अनोखे अंदाज में खाने की चीज बनाने को लेकर मशहूर हो जाता है. अगर आप स्ट्रीट फूड (Street Food) लवर हैं तो आपने ठेले पर पकौड़े या चाट तो खाए ही होंगे, लेकिन क्या आपने पकौड़े बनाने वाले को खौलते हुए तेल में हाथ डालते हुए देखा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स कड़ाही में पकौड़े (Pakoda) बनने के लिए डालता है, फिर खौलते हुए तेल (Boiling Oil) में हाथ डालकर पकौड़े उठाता है, लेकिन उससे भी हैरत की बात तो यह है कि खौलते हुए तेल में हाथ डालने के बावजूद उसे कुछ नहीं होता है.
इस वीडियो को @shashiiyengar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह लड़का अद्भुत है, लगता है उस पर गर्म तेल का कोई असर नहीं हो रहा है. (मैं यहां इस्तेमाल किए गए इंजन ऑयल के बारे में बात नहीं कर रहा हूं.) इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- कुछ तो झोल है... यह भी पढ़ें: Blue Berry Samosa: मार्केट में आया नीले रंग का समोसा, Viral Video देख स्नैक लवर्स ने पकड़ लिया अपना माथा
देखें वीडियो-
This guy is amazing.
Seems the hot oil is not affecting him.
(I am not talking about the engine oil used here 😂😂😂) pic.twitter.com/Mx1EDAz1yW
— Shashi Iyengar | Accredited Metabolic Health Coach (@shashiiyengar) February 7, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स गर्म कड़ाही के भीतर खौलते हुए तेल में पकौड़े बना रहा होता है. जब पकौड़े कुछ हद तक पक जाते हैं तो वो खौलते हुए तेल में हाथ डालता है और पकौड़े को हाथ से उठाकर दिखाता है. इतने गर्म तेल में हाथ डालने के बाद भी उसे कुछ नहीं होता है और वो मुस्कुराता है. उसके इस कारनामे को देख यकीनन आंखों पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

