Blue Berry Samosa: मार्केट में आया नीले रंग का समोसा, Viral Video देख स्नैक लवर्स ने पकड़ लिया अपना माथा
कई बार तो खाने के साथ किए गए प्रयोग लोगों को काफी पसंद आते हैं, लेकिन कई प्रयोग ऐसे होते भी होते हैं, जिसे खाना तो दूर, बल्कि उसे देखते ही उल्टी आ जाती है. इसी कड़ी में मार्केट में नीले रंग का समोसा तहलका मचा रहा है, जिसे देख समोसा शौकीनों ने अपना माथा पकड़ लिया है.
Blue Berry Samosa Viral Video: जिस तरह से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने के लिए लोग वीडियोज बनाने में एक्सपेरिमेंट करने से नहीं चूकते हैं, उसी तरह से खाने के शौकीनों को रिझाने के लिए कई फूड वेंडर्स (Food Vendors) खाने के साथ अजीबो-गरीब एक्सपेरिमेंट (Weird Experiment) करने से पीछे नहीं हटते हैं, इसलिए आज के समय में फूड एक्सपेरिमेंट ट्रेंड में है. कई बार तो खाने के साथ किए गए प्रयोग लोगों को काफी पसंद आते हैं, लेकिन कई प्रयोग ऐसे होते भी होते हैं, जिसे खाना तो दूर, बल्कि उसे देखते ही उल्टी आ जाती है. इसी कड़ी में मार्केट में नीले रंग का समोसा (Blue Samosa) तहलका मचा रहा है, जिसे देख समोसा (Samosa) शौकीनों ने अपना माथा पकड़ लिया है.
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @youthbitz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर ढेरों प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- इस तरीके से समोसे कौन बनाता है भाई, जबकि दूसरे ने लिखा है- समोसे के साथ ये अत्याचार हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे. यह भी पढ़ें: Blue Dosa Viral Video: फूड वेंडर ने बनाया नीले रंग का डोसा, वीडियो देख हैरान हुए लोग
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे इस वीडियो में जो अजीबो-गरीब समोसा दिख रहा है वो ब्लूबेरी समोसा है. नीले रंग के इस समोसे के अंदर आलू-प्याज, मटर या चिकन की स्टफिंग नहीं है, बल्कि इसके भीतर जैम और स्ट्रॉबेरी की स्टफिंग की गई है. इस समोसे को देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये वीडियो दिल्ली के एक फूड आउटलेट का है, जहां अलग-अलग फ्लेवर के समोसे बेचे जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2024 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

