वायरल

Blue Dosa Viral Video: फूड वेंडर ने बनाया नीले रंग का डोसा, वीडियो देख हैरान हुए लोग

सोशल मीडिया पर इन दिनों नीले रंग के डोसे का वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमे एक फूड वेंडर अतरंगी अंदाज में नीले रंग का डोसा बना रहा है, इस ओसियन ब्लू डोसे को देख लोग हैरान हो रहे हैं.

Blue Dosa Viral Video: फूड वेंडर ने बनाया नीले रंग का डोसा, वीडियो देख हैरान हुए लोग
नीले रंग का डोसा (Photo Credits: X)

Blue Dosa Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में खाने की अजीबों गरीब चीज़ों के वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देख हैरानी होती है. वैसे अधिकांश लोगों को डोसा काफी पसंद आता है, लेकिन क्या आपने कभी नीले रंग का डोसा खाया है? दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों नीले रंग के डोसे (Blue Dosa) का वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमे एक फूड वेंडर अतरंगी अंदाज में नीले रंग का डोसा बना रहा है, इस ओसियन ब्लू डोसे (Ocean Blue Dosa)को देख लोग हैरान हो रहे हैं.

इस वीडियो को एक्स पर  @desimojito नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है,  जिसे अब तक 272k व्यूज मिल चुके हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो छत्तीसगढ़ के रायपुर का है, जिसमे एक फूड वेंडर बहुत ही अतरंगी स्टाइल का डोसा बनाता नजर आ रहा है. वो डोसा पैन पर ब्लू रंग का डोसा बैटर डालता है, फिर बटर, ढेर सारा पनीर और चीज डालकर डोसा तैयार करता है. इस अनोखे नीले रंग के डोसे को देख लोग हैरान हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: गुब्बारे से शख्स ने बनाया कमाल का स्नोमैन, क्रिएटिविटी देखकर आप भी हो जाएंगे प्रभावित (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2024 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).