Panvel: प्रेमी ड्राइवर के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, रायगढ़ जिले के पनवेल की घटना
मुंबई के रायगढ़ जिले के पनवेल में एक दिल दहलादेनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी.
Panvel: मुंबई के रायगढ़ जिले के पनवेल में एक दिल दहलादेनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी.इस घटना में एफआईआर दर्ज की गई है. जानकारी के मुताबिक़ 38 साल की महिला के अपने ड्राइवर के साथ प्रेम संबंध थे. जिसके कारण पति को आपत्ति थी.
इस वजह से महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ही मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. नवी मुंबई के पुलिस के मुताबिक़ रविवार को महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया. नवी मुंबई के टाउनशिप इलाके के खंडा कॉलोनी में 8 अगस्त को 58 साल के व्यक्ति की मौत हो गईं थी. ये भी पढ़े :Navi Mumbai: नवी मुंबई की झील में युवती का शव मिला, मित्र पर हत्या का संदेह
नवी मुंबई के खांदेश्वर पुलिस ने पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट और मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की है. पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार महिला समेत दोनों आरोपी मृतक की संपत्ति हड़पना चाहते थे.एफआईआर के मुताबिक़ आरोपी महिला ने ड्राइवर की मदद से इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक़ अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2024 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

