एजेंसी न्यूज

Navi Mumbai: नवी मुंबई की झील में युवती का शव मिला, मित्र पर हत्या का संदेह

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक झील से 19 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि युवती के मित्र ने उसकी हत्या की और बाद में उसने स्वयं भी आत्महत्या कर ली.

Navi Mumbai: नवी मुंबई की झील में युवती का शव मिला, मित्र पर हत्या का संदेह
Credit- Pixabay

ठाणे, 8 अगस्त : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक झील से 19 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि युवती के मित्र ने उसकी हत्या की और बाद में उसने स्वयं भी आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि कुछ मछुआरों ने बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे बेलापुर के एक स्कूल के पास झील में युवती का शव देखा था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला.

एनआरआई पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान भाविका मोरे के रूप में हुई है. वह नेरुल के एक कॉलेज में पढ़ती थी. उन्होंने बताया कि इस मामले की शुरुआती जांच से पता चला कि युवती नवी मुंबई के पनवेल निवासी स्वास्तिक पाटिल (22) से प्रेम करती थी. अधिकारी ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला है कि दोनों शाम करीब चार बजे झील की ओर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. यह भी पढ़ें : विनेश फोगाट के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, सभापति ने छोड़ा आसन

उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि उनके बीच झगड़ा हुआ होगा जिसके बाद उसके मित्र ने कथित तौर पर युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी. जिसके बाद उसका शव झील में फेंक दिया और फिर आत्महत्या कर ली. अधिकारी ने कहा कि युवती की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना के संबंध में फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2024 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).