सचिन तेंदुलकर ने ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर एलेस्टेयर कुक, नीतू डेविड, एबी डिविलियर्स को दी बधाई, तीनों खिलाड़ियों के योगदान की सराहना की
एलेस्टेयर कुक, नीतू डेविड और एबी डिविलियर्स को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है. यह तीनों हॉल ऑफ फेम के 113वें, 114वें और 115वें सदस्य हैं. भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तीनों खिलाड़ियों के योगदान की सराहना की है.