देश

Nagpur Assembly Elections: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, नागपुर में उपमुख्यमंत्री फडणवीस, बावनकुले का दबदबा कायम, मोहन मते और खोपड़े को मिला फिर मौका

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. पार्टी ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को नागपुर दक्षिण-पश्चिम और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी से उम्मीदवार बनाया है.

Nagpur Assembly Elections: बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, नागपुर में उपमुख्यमंत्री फडणवीस, बावनकुले का दबदबा कायम, मोहन मते और खोपड़े को मिला फिर मौका
Credit-(FB)

Nagpur Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है . पार्टी ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को नागपुर दक्षिण-पश्चिम और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी से उम्मीदवार बनाया है.

इसके साथ ही दक्षिण नागपुर के मौजूदा विधायक मोहन मते को फिर से मौका दिया गया है. पूर्व नागपुर से कृष्णा खोपड़े को टिकट दिया गया है. हिंगना से समीर मेघे को टिकट दिया गया है. बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में विदर्भ की 23 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. ये भी पढ़े:Maharashtra BJP Candidate List 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव! बीजेपी के 99 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, देवेंद्र फडणवीस को इस सीट से मिला टिकट

बता दें की नागपुर में पश्चिम  से उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. इसके साथ ही उत्तर नागपुर और मध्य नागपुर में भी बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित नहीं किए है. जानकारी के मुताबिक़ इन तीनों में से दो जगहों पर पिछली बार बीजेपी के उम्मीदवार हारे थे, तो वही एक मध्य नागपुर की सीट से बहुत कम अंतर से बीजेपी के उम्मीदवार जीते थे. जिसके कारण इन सीटों पर अभी सभी की नजरे है. इन सीटों को लेकर कई दिनों के बीजेपी के नेताओं की ओर से टिकट को लेकर फील्डिंग लगाई जा रही है. इन तीन जगहों पर टिकटों को लेकर भी काफी कश्मकश में बीजेपी है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 05:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).