PCB Suffers Loss in ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी होस्टिंग ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बनाया कंगाल, सिर्फ एक मैच की मेजबानी के लिए 800 करोड़ का नुकसान, झेलना पड़ा 85% का घाटा
ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लाहौर, कराची और रावलपिंडी के तीन स्टेडियमों के नवीनीकरण और उन्नयन पर करीब 18 अरब पाकिस्तानी रुपये (लगभग 58 मिलियन अमेरिकी डॉलर) खर्च किए. यह खर्च अनुमानित बजट से 50% अधिक था. इसके अलावा, पीसीबी ने टूर्नामेंट की तैयारियों पर भी लगभग 40 मिलियन डॉलर खर्च किए थे.