Actor Shihan Hussaini Passes Away: ब्लड कैंसर से जूझ रहे कराटे मास्टर और अभिनेता शिहान हुसैनी का निधन, कमल हासन की फिल्म के साथ शुरु हुआ था फिल्मी करियर
तमिल फिल्मों के अभिनेता, कराटे मास्टर और आर्चरी विशेषज्ञ शिहान हुसैनी का मंगलवार तड़के निधन हो गया. वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे. उनके परिवार ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की.
Actor Shihan Hussaini Passes Away: तमिल फिल्मों के अभिनेता, कराटे मास्टर और आर्चरी विशेषज्ञ शिहान हुसैनी का मंगलवार तड़के निधन हो गया. वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे. उनके परिवार ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की. उनका पार्थिव शरीर चेन्नई के बेसेन्ट नगर स्थित उनके आवास ‘हाई कमांड’ पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जहां उनके परिवार, प्रशंसकों और छात्रों को श्रद्धांजलि देने का अवसर मिलेगा. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को मदुरै ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा.
शिहान हुसैनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार अपनी कैंसर जर्नी साझा की थी. उनकी स्थिति को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने उनके इलाज के लिए 5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की थी. निधन से कुछ दिन पहले उन्होंने अपने शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए दान करने का निर्णय लिया था. फिल्मों में उनकी शुरुआत 1986 में कमल हासन की पुनगई मन्नान से हुई थी. इसके बाद उन्होंने वेलैकरण, ब्लडस्टोन जैसी फिल्मों में काम किया. विजय की बद्री में उन्होंने कराटे कोच की भूमिका निभाई थी. उनकी अंतिम फिल्मों में काथुवाकुला रेंदु काधल और चेन्नई सिटी गैंगस्टर्स शामिल हैं.
नहीं रहे शिहान हुसैनी:

अभिनय के अलावा शिहान हुसैनी कराटे, आर्चरी, मार्शल आर्ट और शिल्पकला में भी माहिर थे. उन्होंने कई रियलिटी शो में जज और प्रेजेंटर की भूमिका निभाई थी. उनके निधन से फिल्म और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2025 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

