Redmi K20 Pro, Redmi K20: भारत में रेडमी के20, रेडमी के20 प्रो के लिए खुली सेल आज से शुरू
भारत में शाओमी ने सोमवार से अपने रेडमी सब-ब्रांड के दो स्मार्टफोन-रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो की खुली सेल लॉन्च कर दी है. इसे एमआई डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि डिवाइस को सभी प्रीमियम ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा. भारत में के20 प्रो की कीमत 27,999 से शुरू है, जिसमें 6जीबी रैम प्लस 128 एमबी स्टोरेज है.