पूल के किनारे स्टाइलिस्ट स्विमशूट में अपनी परफेक्ट बॉडी को फ्लॉन्ट करती आई नजर मलाइका अरोड़ा
मलाइका एक बार फिर सुर्खियां बना रही हैं. दरअसल मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक स्विमशूट के साथ तस्वीर शेयर की है. जिसमें मलाइका का परफेक्ट बॉडी फिगर किसी को भी हैरान कर दे.
बॉलीवुड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) फिल्मों में भले ही ना नजर आती हो लेकिन अपनी फिटनेस (Fitness) और स्टाइल (Style) के अलावा अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग अपने रिश्ते को लेकर वो हमेशा ही खबरों के बाजार में बनी रहती हैं. मलाइका और अर्जुन जब साथ होते है तो पैपराजी के कैमरे की पहली पसंद होते हैं. लेकिन ये जब साथ नहीं होते तो भी मलाइका अपने लुक और स्टाइल के कारण कैमरे को अपनी तरफ खींच ही लेती हैं. तो वहीं इंस्टाग्राम पर भी मलाइका अरोड़ा की फैन फॉलोविंग (Fan Following) बेहद ही जबरदस्त है. जब भी वो अपनी कोई तस्वीर शेयर करती है लोगों को इम्प्रेस कर देती हैं.
ऐसे में मलाइका एक बार फिर सुर्खियां बना रही हैं. दरअसल मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक स्विमशूट के साथ तस्वीर शेयर की है. जिसमें मलाइका का परफेक्ट बॉडी फिगर किसी को भी हैरान कर दे. मलाइका ने ये तस्वीर मल्टी कलर के स्विमशूट में समुन्द्र के किनारे मौजूद स्विमिंग पुल से पोस्ट की हैं. यह भी पढ़े: अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबरों पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात
40 साल की उम्र में अपनी फिटनेस से सभी को इंस्पायर्ड करने वाली मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के संग अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियां बनती रहती हैं. पिछले कुछ समय से दोनों के शादी की चर्चा भी काफी जोरो पर रही थी. लेकिन अर्जुन और मलाइका ने इस महज अफवाह बताया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2019 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

