बॉलीवुड

अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबरों पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

अर्जुन कपूर के जन्मदिन के बाद एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा के साथ उनकी शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया था. अब मलाइका ने इन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है.

अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबरों पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Photo Credits: Facebook)

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के जन्मदिन पर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने एक इन्स्टाग्राम पोस्ट कर उनके साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था. तस्वीर में दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था और वे एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे. वैसे अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरें भी कई दफा सामने आ चुकी हैं. हालांकि, दोनों ने ही बार-बार इन रिपोर्ट्स का खंडन किया है. अर्जुन के जन्मदिन के बाद एक बार फिर से दोनों की शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया था. अब मलाइका ने इन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है.

टाइम्स नाउ से बात करते हुए मलाइका ने बताया कि वह अभी काफी खुश है और अभी शादी की कोई प्लानिंग नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि, "जैसा की हम कहते आए हैं....अभी शादी का कोई इरादा नहीं है." इसके अलावा मलाइका ने इंटरव्यू में मीडिया की तारीफ करते हुए कहा कि, "मीडिया काफी प्रोफेशनल रहा है. मुझे शुर्किया कहना चाहिए क्योंकि मीडिया ने हमें सपोर्ट किया है. ट्रोल्स का मीडिया से कोई रिश्ता नहीं है. लोग इस बात पर कंफ्यूज हो जाते हैं. इसलिए मैं ये स्पष्ट करना चाहती थी."

 

View this post on Instagram

 

Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

यह भी पढ़ें:- मलाइका अरोड़ा ने इस खास अंदाज में अर्जुन कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, देखें ये बेहद रोमांटिक तस्वीर

आपको बता दें कि जब अर्जुन और मलाइका न्यूयॉर्क में थे, तब उन्होंने ऋषि कपूर और नीतू कपूर से मुलाकात भी की थी. मलाइका ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर ऋषि और नीतू को शुक्रिया भी कहा था. अर्जुन और मलाइका के रिश्ते की बात करें तो दोनों एक साथ काफी खुश है और एक्ट्रेस के बयान ने ये तो साफ कर दिया है कि अभी वे शादी के बारे में विचार नहीं कर रहे हैं

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2019 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).