AAP की जीत पर पाकिस्तान के मंत्री ने बीजेपी पर कसा तंज, ट्वीट कर कहा- Aww yeah kiya hua #BecharaModi
दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत के साथ बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. आम आदमी पार्टी ने 70 में से 63 यानी 88% सीटें जीत ली हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी को 8 सीट और कांग्रेस का तो खाता तक नहीं खुला. इस बड़ी जीत के बाद देशभर में आप के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. वहीं पाकिस्तान के एक मंत्री ने परिणाम आने पर पीएम मोदी पर तंज कसा है. दरअसल अपने विवादित बयानों से इमरान खान के सिर दर्द में इजाफा करने वाले विज्ञान एवं तकनीक मंत्री फवाद चौधरी ने एक बार फिर पीएम मोदी के खिलाफ जहर उगला है. मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर लिखा, Aww, ये क्या हुआ? वहीं पीएम मोदी के लिए लिखा, 'बेचारा' मोदी