Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने रश्मि देसाई पर तोड़ी चुप्पी, बताया एक आर्टिकल ने कैसे बदल दिया इनके बीच का रिश्ता
जब सिद्धार्थ से रश्मि के साथ खराब रिश्ते पर सवाल किया गया तो सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों एक समय अच्छे दोस्त थे और वो रश्मि को पसंद करते थे.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और रश्मि देसाई (rashmi Desai) दो ऐसे बड़े नाम है जिनकी चर्चा शो शुरू होने के पहले से ही थी. टीवी शो दिल से दिल तक में साथ काम कर चुके रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच काफी अफेयर की खबरें जोरो पर थी जिसके बाद दोनों के बीच का झगड़ा भी काफी मशहूर हुआ. ऐसे में जब ये बिग बॉस में आए तो एक बार फिर इनके पुराने रिश्ते को लेकर बातें होनी शुरू हो गई. जिसके बाद शो में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ दोनों ने समय समय पर अपने पास्ट को लेकर एक दूसरे पर निशाना साधा. लेकिन अब सिद्धार्थ शुक्ला ने खुलकर रश्मि के साथ खराब हुए रिश्ते पर बात की.
दरअसल कल शो में न्यूज एंकर रजत शर्मा अपनी अदालत लगाते दिखाई दिए. जहां उन्होंने एक एक कर सभी कंटेस्टेंटस के साथ सवाल जवाब किया. इस दौरान जब सिद्धार्थ से रश्मि के साथ खराब रिश्ते पर सवाल किया गया तो सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों एक समय अच्छे दोस्त थे और वो रश्मि को पसंद करते थे. सिद्धार्थ ने कहा कि ‘मुझे रश्मि बहुत अच्छी लगती थी पर क्या हो गया. एक दिन हमारे शो को लेकर एक आर्टिकल छपा. जिसमें ये लिखा था कि मैं कितना प्रॉब्लमेटिक हूं सेट पर ये लिखा था. लेकिन जो प्रॉब्लम लिखी थी वो मेरे साथ नहीं बल्कि असल में रश्मि के साथ थी जो इन्होने की थी. जिसके बाद सेट पर सब लोग बोल रहे थे कि ये सब तो ये करती है फिर आपका नाम कैसे आ गया? तभी से मेरा इनके साथ ये सब चालू हो गया.
View this post on Instagram
ऐसे में जब सिद्धार्थ से पूछा गया कि रश्मि के साथ अब उनका रिलेशनशिप स्टेट्स कैसा है? जिसपर सिद्धार्थ ने कहा कि रश्मि के रिलेशनशिप तो हर महीने बदलते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2020 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

