सोफी चौधरी ने शेयर की Hot Pictures, फैंस बोले काम से ध्यान न भटकाओं
सोफी चौधरी ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया इस मौके पर बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां उन्हें बधाई देने पहुंची.
Sophie Choudry Hot Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी चौधरी (Sophie Choudry) ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट (Happy Birthday) किया. इस दौरान सोफी के कई खास दोस्त उन्हें विश करने पहुंचे. इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा, दिया मिर्जा, नेहा धूपिया समेत कई सेलेब्स सोफी के बुलावे पर पहुंचे. सोफी ने अपनी बर्थडे पार्टी की पिक्चर्स सोशल मीडिया पर शेयर की. जिसे फैंस ने काफी पसंद किया, लेकिन अब सोफी ने अपने इंस्टाग्राम पर पिंक ड्रेस में फोटो शेयर की है. जिसे देखने के बाद फैंस दीवाने हो गए. दरअसल सोफी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बिंदास होकर फोटोज शेयर करती रहती हैं. लेकिन पिंक ड्रेस में सोफी की क्यूट अदाएं बेहद ही फैंस के दिल में आग लगाने वाली हैं.
सोफी ने इंस्टा पर अपनी 2 Seductive Picture शेयर की है. जिसे देखने के बाद फैंस खुद भी कमेंट करने से रोक नहीं पाए. ज्यादातर लोग जहां फायर का इमोजी बनाते दिखाई दिए वहीं कुछ ने सोफी पर काम से ध्यान भटकाने का इल्जाम लगाया. आप भी देखिए सोफी की ये शानदार तस्वीरें.
वैसे कुछ दिन पहले सोफी चौधरी ने गोल्डन बिकिनी पहने हुए भी फोटो शेयर की थी. जिसमें सोफी का लुक किसी को भी क्रेजी बना दे. इस फोटो को देखने के बाद मलाइका अरोड़ा भी उनकी हॉटनेस पर फिदा होती दिखाई दी.
सोफी चौधरी इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आ रही है लेकिन शादी नंबर 1, प्यार के साइड इफेक्ट्स, अगर, आ देखें जरा और डैडी कूल से वो अपनी छाप छोड़ चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2020 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

