बॉलीवुड

फिल्म बागी 3 का धमाकेदार गाना दस बहाने 2.0 हुआ रिलीज, टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर ने जमाया रंग

दस बहाने 2.0 गाने में टाइगर श्रॉफ ने कमाल का डांस स्टेप किया है जिसमें श्रद्धा कपूर ने भी उनका बखूबी साथ दिया है.

फिल्म बागी 3 का धमाकेदार गाना दस बहाने 2.0 हुआ रिलीज, टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर ने जमाया रंग
बागी 3 गाना (Image Credit: YouTube)

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की आने वाली फिल्म 'बागी 3' (Baaghi 3) के पहले पार्टी जैम गाने को दस बहाने (Dus Bahane) को रिलीज कर दिया गया है. टाइगर श्रॉफ ने इस गाने को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें टाइगर संग श्रद्धा का का दमदार अंदाज दिखाई दे रहा है. दस बहाने गाने में टाइगर श्रॉफ ने कमाल का डांस स्टेप किया है जिसमें श्रद्धा कपूर ने भी उनका बखूबी साथ दिया है. कल से ही इस गाने को लेकर काफी चर्चा रही थी. टाइगर ने मंगलवार को गाने की एक पोस्टर को ट्विटर पर साझा किया, जिसमें वह अपनी ऐब्स फ्लॉन्ट करते हुए श्रद्धा को पकड़ रखा था.

आज फिल्म का गाना शेयर करते हुए टाइगर ने बताया कि ये साल का सबसे शानदार गाना साबित होने जा रहा है. आप भी देखिए टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के डांस से सजे इस मजेदार पार्टी नंबर को.

वैसे आपको बता दे कि केके और शान द्वारा गाए गए लोकप्रिय गाना 'दस बहाने' का रीक्रिएशन है. जो फिल्म फिल्म 'दस' में था. ऐसे में जब बागी 3 में इसे रिक्रिएट करने का प्लान किया गया तो इसके म्यूजिक डायरेक्टर विशाल और शेखर ने नाराजगी जाहिर की थी. जिसके बाद मेकर्स ने विशाल और शेखर दोनों को इसके रीक्रिएशन के लिए साइन किया. ऐसे में दोनों ने पुराने गाने के सोल को हुबहू रखने की कोशिश की है. बागी 3 को अहमद खान ने डायरेक्ट किया हैं. ये फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2020 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).