कोरोना वायरस की वजह से पूरे देशभर में लॉकडाउन का सरकार ने आदेश दिया हुआ है. जिसका खामियाजा फिल्म इंडस्ट्री को भी भुगतना पड़ रहा है. लॉकडाउन के चलते फिल्म, टीवी सीरियल्स और वेब सीरिज की शूटिंग बंद कर दी गई है. इसी बीच खबर आ रही हैं सब टीवी के शो 'आदत से मजबूर' के एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने लॉकडाउन से परेशान होकर आत्महत्या कर ली.
भारत को वेंटिलेटर्स डोनेट करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस घोषणा के बाद पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया किया है. उन्होंने लिखा है कि 'धन्यवाद राष्ट्रपति ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना को लेकर भारत की मदद करने को लेकर अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारत में हमारे दोस्तों को वेंटिलेटर दान करेगा. हम भारत के साथ खड़े हैं.
समाचार एजेंसी एफपी की अनुसार कोविड-19 की वैक्सीन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई कि इस महामारी के रोकथाम के लिए इस साल के अंत या फिर या उससे पहले वैक्सीन मिल सकती हैं.
कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप देश में जारी है. इस वायरस से संक्रमितों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है. कोरोना से निपटने के लिए लॉकडाउन को पहले ही बढ़ाने का ऐलान पीएम मोदी ने किया हुआ है. इसके साथ ही पीएम ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वहां के हालात को लेकर सुझाव भी मांगा है. इसी कड़ी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कई सुझाव दिए हैं.
कोविड-19 वायरस का प्रकोप भारत में बढ़ता जा रहा है. कोरोना के चलते देश में जो हालात हैं उसे देखते हुए पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान किया हुआ है. हालांकि लॉकडाउन 4.0 नए रंग रूप में होगा। इसे लेकर जल्द ही दिशा निर्देश जारी होगा। लॉकडाउन के कारण व्यापार, उद्योग धंधे पूरी तरह से बंद पड़े हैं.
कोरोना वायरस महामारी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर भारत पैकेज का ऐलान किया हुआ है. देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज तीसरी बार मीडिया के सामने आयी और इस पैकेज के बारे में उन्होंने विस्तार से जानकारी दी. पीएम किसान निधि में 18700 करोड़ रुपये का हस्तांतरण किया गया है. निर्मला सीतारमण ने इस ऐलान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है.
कोविड-19 का प्रकोप रोजाना देश में बढ़ रहा है. कोरोना वायरस से संक्रमित मामलो में भी कोई कमी नहीं आई है. कोरोना के चलते पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में इसे बढ़ा दिया है. हालांकि उन्होंने साफ कहा कि लॉकडाउन 4.0 नए रूप रंग में होगा. कोरोना को लेकर महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है.
कोरोना महामारी से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत पैकेज का ऐलान किया हुआ है. इस पैकेज को लेकर कांग्रेस शुरू से ही केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. भूपेश बघेल ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिन से निर्मला जी और अनुराग जी का धारावाहिक चल रहा है.
कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया हुआ है. देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार से ही इसकी जानकारी सबके सामने रख रही हैं. इसी कड़ी में आज शाम निर्मला सीतारमण तीसरी बार मीडिया के सामने आयी और इस पैकेज के बारे में जानकारी दी.
सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लोगों से जंग में आने की अपील की है. इसके साथ ही वो अपने आर्ट वर्क को डोनेट कर इससे जमा राशि को डेली वेजेस वर्कर्स के लिए खाने का इंतजाम करने में लगाएंगी.
कोरोनावायरस (Coronavirus) के खिलाफ जारी जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लॉकडाउन 4.0 के बारे में कहा था कि ये नए रंग-रूप वाला होगा. लॉकडाउन से जुड़ी जानकारी 18 मई से पहले दी जाएगी. लॉकडाउन 17 मई को समाप्त होने वाला है. उससे पहले तमिलनाडु की सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि 18 मई से सरकारी दफ्तर शुरू हो जाएंगी. इस दौरान काम पर 50 फीसदी कर्मचारियों को आने की अनुमति होगी. दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. प्रजेंट ऑफिस टाइम के साथ 6 दिनों का वर्किंग डे होगा. इसमें शनिवार भी शामिल होगा. देश में 17 मई लॉकडाउन के तीसरे चरण की अंतिम तारीख है और18 मई से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो होगा.
कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आने के मामले रोजाना बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना के चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया हुआ है. इस आर्थिक पैकेज को लेकर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज तीसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है. वित्त मंत्री ने आर्थिक पैकेज की तीसरी किस्त का ब्योरा सबके सामने दिया है.
अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज पाताल लोक 15 मई को ही अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद हुई है. यानी रिलीज हुए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते है कि इसके सभी 9 एपिसोड के लीक होने की जानकारी सामने आ रही है.
कोरोना वायरस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अपील किया है कि वे अपने राज्यों में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर रोक लगाये. ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके
हाथीराम की आइडियोलॉजी है कि दुनिया तीन लोकों में बंटी है. पहला स्वर्ग लोक जहां बड़े अमीर लोग रहते हैं. दूसरा धरती लोक जहां उसके जैसे लोग रहते हैं जबकि तीसरा पाताल लोक जहां कीड़े मकौड़े रहते हैं.
कोरोना वायरस के कारण हर जगह हाहाकार मचा हुआ है. आलम ऐसा है कि लाखों की संख्या में कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) के जेनर इंस्टीट्यूट (Jenner Institute) के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस वैक्सीन का बंदरो पर सफल परीक्षण किया था. जिसका परिणाम बेहतर आया है. छह बंदरों पर वैक्सीन टेस्ट किया गया था जिसका रिपोर्ट सकारात्मक आया है. ChAdOx1 nCoV-19 ने फेफड़ो को नुकसान पहुंचाने से रोकने में असर दिखाया. अब वैक्सीन का ट्रायल इंसानों पर चल रहा है. जो 13 मई से शुरू किया गया है. इसमें तकरीबन 1000 वॉलंटियर्स ने ट्रायल का हिस्सा लिया है.
पाताल लोक में जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी, नीरज काबी, गुल पनाग समेत कई अन्य दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं.
कैरी मिनाती के चैनल पर इस विवादित वीडियो के पहले 10.5 मिलियन के करीब फॉलोअर्स थे जो कि बढ़कर 16.5 मिलियन हो गए.
अभी तक शंकुतला देवी के प्रीमियर डेट का ऐलान होना बाकी है. लेकिन जिस तरह गुलाबो सिताबो और अब शंकुतला देवी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. उसे देखकर कहा जा सकता है कि आने वाले समय में बेशक और फिल्में भी इस रास्ते पर चलती दिखाई दे सकती हैं.