देश

कोविड-19 से लड़ाई के लिए भारत को वेंटिलेटर डोनेट करेगा अमेरिका, पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के इस घोषणा का किया धन्यवाद

भारत को वेंटिलेटर्स डोनेट करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस घोषणा के बाद पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया किया है. उन्होंने लिखा है कि 'धन्यवाद राष्ट्रपति ट्रंप

कोविड-19 से लड़ाई के लिए भारत को वेंटिलेटर डोनेट करेगा अमेरिका, पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के इस घोषणा का किया धन्यवाद
पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credit- PTI)

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिका कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए तथा ‘‘अदृश्य शत्रु’’ से लड़ाई में मदद के लिए भारत को बड़ी संख्या में वेंटिलेटर देगा. इससे पहले उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच गहन साझेदारी का जिक्र किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना ‘‘अच्छा मित्र’’ बताया.  जिसके बाद उन्होंने कहा कि  अमेरिका और भारत घातक कोरोना वायरस के इलाज के लिए टीका विकसित करने में आपस में सहयोग कर रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत में वेंटिलेटर्स भेजने की घोषणा का पीएम मोदी (PM Modi) ने स्वागत किया और इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

भारत को वेंटिलेटर्स डोनेट करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस घोषणा के बाद पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया किया है. उन्होंने लिखा है कि 'धन्यवाद राष्ट्रपति ट्रंप.  यह महामारी सामूहिक रूप से हम सभी द्वारा लड़ी जा रही है. ऐसे समय में राष्ट्रों को एक साथ काम करने और दुनिया को स्वस्थ बनाने और कोविड-19 से मुक्त करने के लिए जितना संभव हो उतना काम करना जरूरी है. भारत और अमेरिका की दोस्ती को अधिक शक्ति मिले' यह भी पढ़े: कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत के साथ खड़ा है अमेरिका, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेंटिलेटर देने का किया वादा, कोविड-19 के खिलाफ जंग में मिलेगी मदद

पीएम मोदी का ट्वीट: 

वहीं इसके पहले कोरोना वायरस महामारी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा इस महामारी की वैक्सीन इस साल के अंत या फिर उसके पहले ही मिल जायेगी.

बता दें पिछले वर्ष नवंबर  में कोरोना वायरस महामारी चीन से शुरू हुई थी और अब यह पूरी दुनिया में फैल चुकी है। विश्वभर में कोरोना वायरस के कारण 3,07,666 लोगों की मौत हो चुकी है और 46 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं. वहीं इस महामारी से सबसे ज्यादा अमेरिका में अब तक 88,507 लोगों की मौत हो चुकी हैं. वहीं 1,484,287 लोग इस महामारी से संक्रमित हैं. (इनपुट भाषा)

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).