साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली में घमासान मचा हुआ है.सोमवार से शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. इससे पहले रविवार को दो गुटों के बीच पत्थरबाजी की खबर सामने आयी थी. जिसके बाद से ही हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. सीएए को लेकर प्रदर्शन ने अचानक हिंसा का रूप ले लिया है. इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में आधी रात को सुनवाई हुई. जिसके बाद दिल्ली पुलिस को कोर्ट ने मुस्तफाबाद के एक अस्पताल से एंबुलेंस को सुरक्षित रास्ता और घायलों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया.
26 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वृषभ- आज आपके सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. मिथुन- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.
25 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. वृषभ- आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा, नौकरी में प्रमोशन मिलेगा. मिथुन-आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा.
24 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष- सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे. वृषभ- निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.
नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ देश में घमासान जारी है. राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग के बाद अब जाफराबाद में भी सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. जाफराबाद में मेट्रो स्टेशन के नीचे हो रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर गाड़ियां इस स्टेशन पर नहीं रुक रही हैं. इसके साथ ही मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है. इसी कड़ी में दिल्ली के जाफराबाद में सीएए के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन के विरोध में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतर आए हैं.
23 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष- निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.मायके से शुभ समाचार मिल सकता है. वृषभ-कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.
राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि वार्ताकारों की बातचीत के बाद प्रदर्शनकारियों ने नोएडा-फरीदाबाद जाने वाले एक रास्ते को खोल दिया है. वैसे इस सड़क से सिर्फ छोटी गाड़ियां ही जा सकती हैं. यह रास्ता बेहद ही सकरा है इसलिए कार और बाइक यहां से जा सकते हैं.
शाहीन बाग में नागरिकता कानून को लेकर पिछले 15 दिसंबर से जारी विरोध प्रदर्शन जारी है. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से वार्ताकारों की नियुक्ति के बाद चार दिनों से चल रही बातचीत के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका है. शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने नोएडा-फरीदाबाद सड़क को कुछ देर के लिए खोला था और फिर बंद भी कर दिया.इसी के साथ ही साधना रामचंद्रन ने प्रदर्शन करने वालों से सड़क खुलवाने के मुद्दे पर शनिवार को बातचीत की. लेकिन प्रदर्शनकारियों ने वार्ताकार के सामने कई मांगें रख दी हैं.
22 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज का दिन आपके लिए बेहद खास है. आपको हर काम में सफलता मिलेगी. वृषभ-आज के दिन किसी भी चीज को लेकर जिद ना करें, कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है.
रियो ओलम्पिक-2016 की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने शुक्रवार को यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के केडी जाधव हाल में खेली जा रही एशियाई कुश्ती चैम्पियशिप में महिलाओं के 65 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक अपने नाम किया. वहीं, स्वर्ण की दावेदार के रूप में उतरीं वीनेश फोगाट को महिलाओं को 53 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.
कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगामी दौरे के दौरान उनसे मुलाकात को लेकर उसके नेताओं को अब तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है. कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा, "हमें सरकार या अमेरिका की तरफ से कोई निमंत्रण नहीं मिला है."शर्मा ने कहा, "अगर कोई निमंत्रण आएगा तो हम इस पर विचार करेंगे।"विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद को राष्ट्रपति के स्वागत समारोह के लिए आमंत्रित किया जा सकता है, लेकिन पार्टी प्रमुख को कोई निमंत्रण नहीं दिया गया है.
राजधानी दिल्ली की सत्ता पर दोबारा वापसी करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले किया गया वादा पूरा कर लिया है. बताना चाहते है कि दिल्ली के डीटीसी बसों में मार्शलों की तैनाती के बाद अब दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए मोहल्ला मार्शल की तैनाती करने का ऐलान किया है. ये मार्शल दिल्ली के हर मोहल्ले में तैनात होंगे. आम आदमी पार्टी का तर्क है कि इससे महिलाओं के खिलाफ हो रहे क्राइम में कमी आएगी.
21 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे, सहकर्मी साथ नहीं देंगे. वृषभ-आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. मिथुन- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी.
नागरिकता कानून को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन जारी है. सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के लिए वार्ताकार नियुक्त किये हैं. जिसके बाद दो वार्ताकारों ने बुधवार को शाहीन बाग पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत शुरू की और दो घंटे के बाद वहां से निकल गए. इसके बाद मीडिया से बातचीत में साधना रामचंद्रन ने कहा कि लोग ज्यादा थे इसलिए बात पूरी नहीं हो पायी.
20 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल.मेष- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. वृषभ- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. मिथुन-आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें.
नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर देश में घमासान जारी है. इसके साथ ही दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 15 दिसंबर से विरोध प्रदर्शन जारी है. सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर होने के बाद कोर्ट ने फैसले सुनाते हुए शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए वार्ताकारों को नियुक्त किया है. इसी कड़ी में सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार शाहीन बाग पहुंच गए हैं. वहां पहुंचने के बाद वार्ताकार साधना रामचंद्रन ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि बातचीत अच्छी रहेगी। हम सब नागरिक हैं एक दूसरे की बात सुनना बेहद जरूरी है और कोर्ट भी यही चाहता है.
19 फरवरी 2020 दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. वृषभ- विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. मिथुन- फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें.
नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर पुरे देश में घमासान जारी है. देश के कई हिस्सों से विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही है. इसी बीच मद्रास हाईकोर्ट ने चेन्नई में विभिन्न मुस्लिम संगठनों द्वारा बुलाए गए बुधवार के नागरिकता कानून के विरोध मार्च पर रोक लगाने की तत्काल याचिका पर सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया है.
निर्भया गैंगरेप के दोषियों को लेकर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को नया डेथ वारंट जारी किया है. इसके साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया कि चारों दोषियों को तीन मार्च को सुबह 6 बजे फांसी पर लटका दिया जाए. कोर्ट ने यह भी कहा कि फांसी को टालना पीड़िता के त्वरित न्याय के अधिकार को बाधित करना होगा. कोर्ट के इस फैसले के बाद पुरे देश से प्रतिक्रिया सामने आ रही है.
18 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, प्रॉपर्टी के काम करने के लिए दिन शुभ है. वृषभ- आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे, सहकर्मी साथ नहीं देंगे.