राशिफल 21 फरवरी 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
21 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे, सहकर्मी साथ नहीं देंगे. वृषभ-आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. मिथुन- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी.
21 फरवरी 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-
मेष-आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे, सहकर्मी साथ नहीं देंगे. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, सेहत बिगड़ सकती है.
शुभ उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृषभ-आज आप बॉस, सहकर्मियों और विरोधियों से सावधान रहें. दोपहर के बाद किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है.
शुभ उपाय- पीले चंदन का तिलक लगाएं.
मिथुन- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी. जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें.
शुभ उपाय- पक्षियों को दाना डालें.
कर्क- आज आपके लिए मानहानि और धनहानि का योग है. किसी से विवाद हो सकता है, खान-पान पर ध्यान दें. वाणी पर संयम बनाकर रखें.
शुभ उपाय- हनुमान जी की पूजा करें.
सिंह- आज आप कोई भी फैसला सोच समझकर करें. आज आपको कारोबार में लाभ होगा लेकिन नया कामन शुरू ना करें. वाणी पर काबू रखें, खर्च बढ़ सकता है.
शुभ उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें.
कन्या- आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. सेहत अच्छी रहेगी, काल्पनिक दुनिया में खोए रहेंगे.
शुभ उपाय- श्रीकृष्ण की पूजा करें.
तुला- आज आपको घर में किसी बुजुर्ग से फायदा होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा. गुस्से पर काबू रखेंगे तो जीवनसाथी से मतभेद दूर होगा.
शुभ उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें.
वृश्चिक- आज आपका हर काम बनेगा, ऑफिस में सहकर्मीयों का सहयोग मिलेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी.
शुभ उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें.
धनु- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, प्रॉपर्टी के काम करने के लिए दिन शुभ है. किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है. दोपहर के बाद दुविधा बढ़ सकती है.
शुभ उपाय- काम की शुरुआत मीठा खाकर करें.
मकर- आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा. यात्रा पर जाने की संभावना है, सेहत का विशेष ध्यान रखें.
शुभ उपाय- पीपल के पेड़ को जल दें.
कुंभ- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, प्रॉपर्टी के काम सोच-समझकर करें. दोपहर के बाद दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं.
शुभ उपाय- महालक्ष्मी की पूजा करें.
मीन- आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. मेहनत मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी, तनाव बढ़ेगा.
शुभ उपाय- हनुमान जी की पूजा करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

