साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
भारत में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या देश में 694 हुई है. आज कुल 88 नए मामले कोरोना के सामने आए हैं. जिससे यह संख्या बढ़ गई है. एक दिन के भीतर इतनी बड़ी संख्या में मामले पहली बार सामने आए हैं. कोरोना से निपटने के लिए हर संभव मदद कर रही है. कोरोना के चलते पीएम मोदी ने लॉकडाउन का ऐलान किया है.
कोरोना वायरस से संक्रमित मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 649 हो गई है. इसके साथ ही 17 लोगो को मौत हुई है. जबकि 42 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं. कोरोना का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र में देखने को मिला है. कोरोना वायरस से संक्रमित 120 से अधिक लोग है. साथ ही तीन लोगों की मौत भी हुई है. देश में लॉकडाउन का ऐलान पीएम नरेंद्र मोदी ने किया हुआ है.
भारत में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस खतरनाक वायरस से संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कोविड-19 से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का ऐलान किया है. इस वीडियो में लॉकडाउन के दौरान बेवजह घरों से बाहर निकलकर सड़क पर घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने घुटनों के बल बैठाकर सड़क पर चलने की सजा दी.
कोरोना वायरस ने भारत में कोहराम मचा रखा है. कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 649 पहुंच गई हैं. इसमें 16 लोगो की मौत हुई है. वही 42 ऐसे लोग हैं जो रिकवर हुए हैं. कोरोना से लड़ने के लिए
भारत में कोरोना वायरस के लगातार मामले बढ़ रहे हैं. इस वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया है. इसी बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई और इसमें एक बड़ा फैसला लिया गया है. केंद्र की इस बैठक में भारत के 80 करोड़ लोगों को सस्ती दर पर अनाज देने पर मुहर लगी है. कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस वार्ता में बताया कि देश के 80 करोड़ लोगों सस्ते कीमत पर राशन मिलेगा. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को हर महीने 7 किलो प्रति व्यक्ति राशन देगी वो भी 3 महीने के लिए एडवांस.
भारत में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस वायरस से निपटने के लिए केंद्र की मोदी सरकार सहित राज्य सरकारें अपने स्तर पर हर संभव मदद कर रही है. इसी कड़ी में अयोध्या मजिस्ट्रेट ने किराना दुकानदारों को रोजमर्रा की जरूरत के 11 सामान की पैकेजिंग कर होम डिलीवरी करने का निर्देश दिया है.
25 मार्च 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल- देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं. भारत में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या 536 पहुंच गई है.
कोरोना वायरस का कहर भारत में जारी है. इस वायरस से संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं. भारत में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या 500 के पार पहुंच गयी है. देश में कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन की ऐलान कर दिया है. बताना चाहते है कि ये लॉकडाउन पूरे 21 दिन तक चलने वाला है. पीएम ने कहा यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि कई लोग लॉकडाउन की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं.
कोरोना वायरस का कहर भारत में थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस वायरस से निपटने के लिए केंद्र सहित राज्य सरकारें हर संभव मदद कर रही है. कई राज्यों ने लॉकडाउन का भी फैसला किया हुआ है. जिससे देश में आर्थिक संकट की स्थित पैदा न हो इसे लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कई बड़े ऐलान किये हैं.
24 मार्च 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप कोई भी फैसला सोच समझकर करें. आज आपको कारोबार में लाभ होगा. वृषभ- आज के दिन आप साझेदारों से सावधान रहें, दैनिक कार्यों में रुकावट आएगी. मिथुन- आज आप ज्यादा भावुक रहेंगे, गलतफहमी दूर करें वरना घर में कलह होगी.
भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है. कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 430 के पार पहुंच गई है. इस वायरस से निपटने के लिए केंद्र सहित राज्य सरकारें हर संभव मदद कर रही है. कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर देश के कई राज्यों में लॉकडाउन करने का फैसला किया गया है. इसी बीच गुजरात ने भी लॉकडाउन का फैसला किया है.
कोरोना वायरस का भारत में कहर जारी है. इस वायरस से निपटने के लिए केंद्र सहित राज्य सरकार पूरी मदद कर रही है. देश के कई राज्यों ने लॉकडाउन का फैसला किया है. इसी बीच केरल से एक बड़ी खबर सामने आयी है. केरल के सीएम पिनराई विजयन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 28 नए मामले कोरोना से संक्रमित सामने आए हैं. इसी के साथ कोविड-19 से पीड़ित लोगों की संख्या राज्य में 95 हो गई है.
राजधानी दिल्ली की आप सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. बताना चाहते है कि डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने बजट भाषण के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में आयुष्मान भारत को लागू किया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने लागू नहीं किया था. इसी के चलते दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने इसे लेकर आम आदमी पार्टी पर लगातार जवाबी हमले किये थे.
23 मार्च 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष. आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. वृषभ. आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. मिथुन. आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें.
22 मार्च 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. सेहत बिगड़ सकती है. वृषभ- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है.लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. मिथुन- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे.
21 मार्च 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. वृषभ- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा.
कोरोना वायरस का कहर भारत में जारी है. इससे पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. भारत में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 195 पहुंच गई है. कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं. इसी के मद्देनजर सूबे के सीएम उद्धव ठाकरे ने बड़ा ऐलान करते हुए महाराष्ट्र के चार शहरों में 31 मार्च तक लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया है. इसमें मुंबई, पुणे, नागपुर और पिंपरी-चिंचवड़ का समावेश है.
कोरोना वायरस का प्रकोप देश में जारी है. इस वायरस से निपटने के लिए केंद्र सरकार हर संभव मदद कर रही है. भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 195 पहुंच गई है. इसी बीच यूपी की राजधानी लखनऊ में चार नए कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आये हैं.
20 मार्च 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज के दिन आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. वृषभ- आज के दिन आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.
कोरोना वायरस ने भारत में कहर मचाया हुआ है. इस वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. कोविड-19 से निपटने के लिए केंद्र सहित राज्य सरकारें पूरी तरह मदद कर रही है. इसके लिए जनहित में कई ऐलान भी किये गए हैं. भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 169 पहुंच गई है. इस वायरस से संक्रमित सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आये हैं. इसी बीच केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी कोरोना वायरस से कैसे बचा जाए इसे लेकर उपाय बताया है.