राशिफल 25 मार्च 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
25 मार्च 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल- देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं. भारत में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या 536 पहुंच गई है.
25 मार्च 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल- देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं. भारत में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या 536 पहुंच गई है. इसके साथ ही 10 लोगों की मौत भी हुई है. कोरोना के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात 12 बजे से 21 दिन के लिए पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है. ऐसे में हम भी आपको यही कहेंगे की अपने घर में परिवार के साथ रहें. साथ ही अपना और परिवार का ध्यान रखें. बेवजह घरों से बाहर न निकलें.
मेष- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.
वृषभ- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. विरोधी नुकसान पहुंचाएंगे, वाणी पर संयम रखें.
मिथुन- आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा. शुभ समाचार मिलने की संभावना है, तनाव दूर होगा. आज सेहत का विशेष ध्यान रखें.
कर्क- आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. किसी से न उलझें.
सिंह- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें.
कन्या- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी. किसी से ना उलझें.
तुला- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें, वाणी पर काबू रखें और सेहत संभालें. दोस्त से मुलाकात हो सकती है.
वृश्चिक- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. बॉस से विवाद होगा. बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी. तबियत का विशेष ध्यान रखें.
धनु- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें. बॉस से विवाद हो सकता है.
मकर- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे. परिवार से मनमुटाव हो सकता है.
कुंभ- आज खर्च बढ़ेगा. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है, यात्रा में रुकावट आएगी. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है.
मीन- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

