साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
राशिफल 6 जून 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. वृषभ-आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे.
देश में कोरोना महामारी का कोहराम बढ़ रहा है. कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या भारत में दो लाख 26 हजार के पार चली गई है. दूसरी तरफ यूपी में राजनीतिक घमासान जारी है. सूबे में प्रियंका गांधी वाड्रा हर मोर्चे पर योगी सरकार पर हमलावर हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ने कहा कि अपनी गन्ने की फसल को खेत में सूखता देख और पर्ची न मिलने के चलते मुजफ्फरनगर के एक गन्ना किसान ने आत्महत्या कर ली.
मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने 12वीं क्लास की बची एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है. सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसी वेबसाइट पर बोर्ड ने एडमिट कार्ड को अपलोड किया हुआ है.
देश में वैश्विक कोविड-19 महामारी का प्रकोप लगातार जारी है. कोरोना वायरस से संक्रमित मामले देश में बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या भारत में दो लाख से अधिक है. लेकिन अच्छी खबर यह है कि देश में इलाज के बाद ठीक होने वालों की संख्या 1 लाख के पार है.
राशिफल 5 जून 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज के दिन नौकरीपेशा को लाभ होगा. साथ ही आज आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का अच्छा योग है. वृषभ-आज के दिन आपका भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे.
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या भारत में दो लाख के पार चली गई है. कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन 5.0 चल रहा है. लॉकडाउन के चलते देश को आर्थिक मसले पर काफी नुकसान झेलना पड़ा है.एटलस की फैक्ट्री बंद होने को लेकर यूपी में अब राजनीति शुरू हो गई है. सूबे की योगी सरकार को हर मोर्चे पर घेरने वाली प्रियंका ने राज्य सरकार को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है.
देश में एक तरफ कोरोना का प्रकोप जारी है. कोविड-19 को लेकर देश में महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है. इसके साथ ही मुंबई से सबसे अधिक मामले मायानगरी मुंबई से सामने आए हैं. दूसरी तरफ अच्छी खबर यह है कि मुंबई में निसर्ग का खतरा टल गया है. लेकिन आज मुंबई में तेज बारिश हो रही है. ऐसे में अगर यह बरसात नहीं रूकी तो आने वाले समय में मुंबईकरों की तकलीफे बढ़ सकती है. मुंबई के अलग-अलग हिस्सों से बरसात की तस्वीरें सामने आई है.
केंद्र की मोदी सरकार ने केरल में एक गर्भवती हथिनी की हत्या के मामले को गंभीरता से लिया है. इसी कड़ी में केंद्रीय वन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने आज बयान देते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति नहीं है कि जानवरों को पटाखा खिलाया जाए और उनकी हत्या की जाए.
देश में वैश्विक कोरोना महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना को लेकर जो हालात हैं उसके मद्देनजर इतना तो तय है कि इससे जल्द राहत देशवासियों को नहीं मिलने वाली है. बस सेवा फिर से शुरू होने के चलते लोग अपने मूल स्थान जाने के लिए आनंद विहार बस स्टैंड पहुंचे हैं. इस दौरान उन्हें पहले सैनिटाइज किया जाता है और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही बसों में बैठाया जा रहा है.
राशिफल 4 जून 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज के दिन आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. वृषभ- आज के दिन आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. मिथुन- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है.
भारत और चीन के बीच लद्दाख में जारी सीमा विवाद के बीच 6 जून को एक अहम बैठक होने वाली है. इसी बीच अमेरिका की तरफ से मध्यस्थता की पेशकश को लेकर चीन का बड़ा बयान सामने आया है. चीन ने कहा कि किसी तीसरे पक्ष के मध्यस्थता की आवश्यकता की जरूरत नहीं है.
चक्रवाती तूफान निसर्ग ने महाराष्ट्र सहित मुंबई के तटीय इलाकों में कोहराम मचाया हुआ है. निसर्ग तूफान अलीबाग के तट से टकरा गया है. मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान निसर्ग करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से टकराया है. जिसके चलते तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है.
चक्रवाती तूफान निसर्ग का खतरा मुंबई में कम नहीं हुआ है. मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि अगले 3 घंटों के दौरान मुंबई और ठाणे जिले में प्रवेश करेगा चक्रवाती तूफान प्रवेश करने वाला है. आईएमडी ने यह भी कहा कि अगले दो घंटों के दौरान पिलानी, झुंझनू, नारनौल, बावल, रेवाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश होगी. इसके साथ ही अगले एक घंटे के दौरान नारनौल और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है.
वैश्विक महामारी कोरोना का कोहराम भारत में जारी है. कोविड-19 से देशवासियों को कब निजात मिलेगी यह कहना मुश्किल है. इसी बीच कोरोना से संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार चली गई है.
राशिफल 3 जून 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. वृषभ- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.
देश में एक तरफ कोरोना का कोहराम जारी है तो दूसरी तरफ चक्रवाती तूफान निसर्ग का खतरा बना हुआ है. अरब महासागर में भारी दबाब ने चक्रवाती तूफान का रूप ले लिया है. यही कारण है कि महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में चक्रवात निसर्ग को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. जानकारी के अनुसार यह मंगलवार रात भयंकर रूप लेगा और बुधवार को उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटीय इलाकों में पहुंचेगा.
देश में कोरोना वायरस महामारी का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा फैसला लिया है. बताना चाहते हैं कि पार्टी दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी की छुट्टी कर दी है. उनकी जगह अब आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी की कमान सौंपी गई है.
कोरोना वायरस फैलाने का आरोप चीन पर लगातार लग रहा है. इसके साथ ही विश्व में चीन की छबि पर भी इसका असर पड़ा है. अमेरिका तो हर मोर्चे पर चीन को घेरता आ रहा है. बावजूद इन सब चीजों के चीन अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. भारत के साथ चीन का बॉर्डर पर विवाद शुरू है.
कोरोना वायरस का प्रकोप भारत सहित पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ता जा रहा है. इस वायरस से निपटने के लिए सभी देश अपने स्तर पर काम कर रहे हैं. अब तक कोरोना वैक्सीन नहीं बन पाई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार को चीन के टॉप डॉक्टर के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उसने कहा था कि कोरोना वायरस अब कम खतरनाक है और उसकी क्षमता कम हो गई है.
कोरोना वैश्विक महामारी का प्रकोप देश में बढ़ता ही जा रहा है. इस खतरनाक वायरस से कब निजात मिलेगी यह कहना मुश्किल है. भारत सहित पूरी दुनिया कोरोना वैक्सीन बनाने में जुटी हुई है. कोरोना ने पुरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है. वहीं पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 8 हजार 171 नए मामले सामने आए हैं. साथ ही 204 लोगों की जान इस वायरस की चपेट में आने से हुई है.