साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
राशिफल 4 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें. वृषभ-धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे.
मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2020 के मद्देनजर आज वोटिंग हो रही है. यह चुनाव ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह के भाग्य का फैसला करनेवाले हैं. कांग्रेस लगातार शिवराज और सिंधिया पर हमलावर रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज ईवीएम पर सवाल उठाया था. इसे लेकर एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हार का ठीकरा एक बार फिर ईवीएम पर फोड़ने को तैयार है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के चलते आज दुसरे फेज के लिए वोट डाले जा रहे हैं. सूबे में सीधी टक्कर नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव ही नजर आ रही है. साथ ही बीजेपी-जेडीयू सहित नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी लगातार तेजस्वी यादव पर निशाना साध रहे हैं. विकास के बजाय चुनावों जंगलराज, पुलवामा, पाकिस्तान और आर्टिकल 370 पर बात हो रही है. जबकि तेजस्वी यादव अपने मुद्दे से अब तक नहीं भटके हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आज दुसरे चरण का मतदान हो रहा है. वैसे सूबे में सीधा मुकाबल आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन बनाम बीजेपी-जेडीयू के बीच है. हर रैली में दोनों की गठबंधन के नेताओं की तरफ से जीत का दावा किया जा रहा है. राज्य की सत्ता पर कौन काबिज होगा यह तो 10 नवंबर को ही साफ हो जाएगा.
हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी सरकार ने एक साल का कार्यकाल भले ही पूरा कर लिया हो लेकिन विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर है. इसी बीच कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सूबे में हुए शराव घोटाले को लेकर हरियाणा की खट्टर सरकार पर हमला बोला है. साथ ही तंज कसते हुए कहा कि जब सैंया भये कोतवाल, तो डर काहे का.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए जहां आज दुसरे चरण का मतदान हो रहा हैं. इसी बीच तीसरे चरण की तैयारी में आरजेडी-कांग्रेस और बीजेपी-जेदीयू गठबंधन सहित सभी पार्टियां जुट गई हैं. इसी बीच आरजेडी नेता और महागठबंधन की तरफ से सीएम का चेहरा तेजस्वी यादव ने एक पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके वादे याद दिलाएं हैं. साथ ही तेजस्वी ने कहा कि उम्मीद है पीएम बिहारवासियों से किये गए वादे नहीं भूले होंगे.
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज दुसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है. बताना चाहते हैं कि दुसरे फेज में 94 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान, गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर बिहार के वोटरों से मतदान करने की अपील की है.
राशिफल 3 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मगंलवार यानि आज का राशिफल. मेष- धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे. वाणी पर संयम रखें. वृषभ- कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.
भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप कम नहीं हुआ है. कोविड-19 से संक्रमित मामले रोजाना सामने आ रहे हैं. इसी बीच भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने उस वक्त सबको चौका दिया जब उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए संन्यास की घोषणा कर दी. उन्होंने लिखा कि डेनमार्क ओपन अंतिम स्ट्रॉ था, आई रिटायर. 25 वर्षीया खिलाड़ी का यह ट्वीट देखकर लोगों को धक्का जरूर लगा. हालांकि सिंधु पार पूरा ट्वीट पढने से पता चलता है कि उन्होंने संन्यास नहीं लिया है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर दुसरे चरण का मतदान कल होने वाले हैं. इसके साथ ही नेताओं की तरफ से जवाबी हमले और भी तेज हो गए हैं. आरजेडी जहां नीतीश कुमार और बीजेपी पर हमलावर हैं तो भाजपा-जेडीयू ने तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. इसी बीच जेडीयू नेता राजीव रंजन ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सभाओं में भीड़ का इंतजाम हो रहा है. साथ ही बिहार की आधी आबादी ने उन्हें नकार दिया है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) के मद्देनजर कल यानि मंगलवार को दुसरे चरण का मतदान होना है. इससे पहले दिवंगत एलजेपी नेता और मोदी सरकार में मंत्री रहे रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) के निधन को लेकर सूबे की राजनीति गरमा गई है. बिहार के पूर्व सीएम रहे जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी हिंदुस्तान अवाम मोर्चा ( Hindustani Awam Morcha) ने रामविलास पासवान की मृत्यु की जांच कराने की मांग की है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर मंगलवार को दुसरे चरण के लिए वोटिंग होंगी. दुसरे चरण के दौरान पाकिस्तान, पुलवामा और आर्टिकल 370 का मुद्दा बीजेपी की तरफ से खूब उठाने की कोशिश हुई है. हालांकि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अपने 10 लाख नौकरियों के मुद्दे से अब तक हटे नहीं हैं. इसी बीच एनडीए गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ रही एलजेपी के नेता चिराग पासवान ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है.
कोरोना वायरस का प्रकोप कम जरूर हुआ है. लेकिन मामले रोजाना सामने आ रहे हैं. कोरोना के मद्देनजर आर्थिक मोर्चे पर देश को काफी नुकसान हुआ है. इस महामारी ने हर सेक्टर को नुकसान पहुंचाया है. इसी बीच गुजरात के राजकोट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि कोरोना संकट के चलते पटाखा व्यापार पर असर पड़ा है. गुजरात के राजकोट में रफाल स्काई शॉट-मिसाइलों की प्रदुषण और सरकारी गाइडलाइंस की वजह से बिक्री कम हो रही है.
बॉर्डर पर चीन के साथ जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. भारत अपने रुख से पीछे हटने को तैयार नहीं है. भारत के तेवर देखते हुए चीन की तरफ से बयानबाजी भी खूब हुई है. साथ ही कई दौर की बातचीत भी दोनों देशों के कमांडरों के बीच हुई है. लेकिन अब तक कोई अच्छी खबर सामने नहीं आयी है तो दूसरी तरफ विपक्ष में काबिज कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार को घेरती नजर आ रही है.
उत्तर प्रदेश के बहराइच में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. बताना चाहते हैं कि दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर आज सुबह हो गई है.टक्कर कितनी जोरदार रही होगी इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घायलों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर दुसरे चरण का मतदान कल होने वाला है. इसके लिए प्रचार रविवार को थमा है. अब तक चुनाव में सीधी टक्कर तेजस्वी यादव बनाम नीतीश कुमार ही नजर आ रही है. हालांकि सूबे की सत्ता पर कौन काबिज होगा यह 10 नवंबर को ही पता चलेगा. तेजस्वी यादव लगातार बीजेपी-जेडीयू गठबंधन पर हमलावर हैं. इसी बीच आरजेडी नेता और महागठबंधन की तरफ से सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने एक बार फिर भाजपा-जेडीयू गठबंधन पर निशाना साधा है.
राशिफल 2 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष- निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. वृषभ- फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. मिथुन- धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.
राशिफल 1 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपके लिए मानहानि और धनहानि का योग है. किसी से विवाद हो सकता है. वृषभ-आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन सहकर्मी से विवाद होगा.
राशिफल 31 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज सोच-समझकर बात करें, मन को शांत रखें. अपनों से साथ क्लेश हो सकता है. वृषभ-आज इनकम बढ़ेगी, दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है. लेकिन जैसे-जैसे दुसरे चरण के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे ही सूबे का सियासी पारा और भी चढ़ रहा है. राज्य के इस चुनाव में सीधा मुकाबला आरजेडी-कांग्रेस बनाम जेडीयू-बीजेपी गठबंधन है. कांग्रेस लगातार नीतीश कुमार और केंद्र पर हमलावर है. इसी बीच कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि बिहार के युवा को बीजेपी ने रोजगार के सपने दिखा कर ठगा था.