Bihar Assembly Election 2020: जेडीयू नेता राजीव रंजन का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा-सभाओं में भीड़ का इंतजाम हो रहा है, बिहार की आधी आबादी ने उन्हें नकारा
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर दुसरे चरण का मतदान कल होने वाले हैं. इसके साथ ही नेताओं की तरफ से जवाबी हमले और भी तेज हो गए हैं. आरजेडी जहां नीतीश कुमार और बीजेपी पर हमलावर हैं तो भाजपा-जेडीयू ने तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. इसी बीच जेडीयू नेता राजीव रंजन ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सभाओं में भीड़ का इंतजाम हो रहा है. साथ ही बिहार की आधी आबादी ने उन्हें नकार दिया है.
नई दिल्ली, 2 नवंबर. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) के मद्देनजर दुसरे चरण का मतदान कल होने वाले हैं. इसके साथ ही नेताओं की तरफ से जवाबी हमले और भी तेज हो गए हैं. आरजेडी जहां नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और बीजेपी पर हमलावर हैं तो भाजपा-जेडीयू ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. इसी बीच जेडीयू नेता राजीव रंजन (Rajeev Ranjan) ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सभाओं में भीड़ का इंतजाम हो रहा है. साथ ही बिहार की आधी आबादी ने उन्हें नकार दिया है.
जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि तेजस्वी यादव की सभाओं में भीड़ का प्रबंधन तो हो रहा है लेकिन वो उन्हें वोट में तब्दील कर पाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं. आधी आबादी ने तेजस्वी यादव को नकार दिया है. 1990-2005 के बीच की जो खौफनाक यादें और जो बिहार का रक्त रंजित अतीत है उससे बिहार आज आगे बढ़ा है. यह भी पढ़ें-Bihar Assembly Election 2020: तेजस्वी यादव का जेडीयू-बीजेपी पर निशाना, कहा-बेरोजगारी और मौलिक तथ्यों को दरकिनार कर अगर वो व्यक्तिगत आलोचना कर रहे है तो मैं क्या कह सकता हूं
ANI का ट्वीट-
तेजस्वी यादव की सभाओं में भीड़ का प्रबंधन तो हो रहा है लेकिन वो उन्हें वोट में तब्दील कर पाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं। आधी आबादी ने तेजस्वी यादव को नकार दिया है। 1990-2005 के बीच की जो खौफनाक यादें और जो बिहार का रक्त रंजित अतीत है उससे बिहार आज आगे बढ़ा है: राजीव रंजन, JDU pic.twitter.com/2KLHAkB2ak
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2020
गौर हो कि बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मंगलवार को दुसरे चरण का मतदान होने जा रहा है. जिसके तहत 94 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जायेंगे. इस फेज की अधिकतर सीटों पर सीधा मुकाबला आरजेडी बनाम बीजेपी दिखाई पड़ रहा है. हालांकि कौन सी पार्टी को कितने सीटें मिली यह तो 10 नवंबर को ही पता चलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2020 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

