देश

Bihar Assembly Election 2020: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का बड़ा दावा, कहा-बिहार में जिस प्रकार हवा चल रही है निश्चित रूप से महागठबंधन की सरकार बनेगी

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के चलते आज दुसरे फेज के लिए वोट डाले जा रहे हैं. सूबे में सीधी टक्कर नीतीश कुमार बनाम तेजस्वी यादव ही नजर आ रही है. साथ ही बीजेपी-जेडीयू सहित नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी लगातार तेजस्वी यादव पर निशाना साध रहे हैं. विकास के बजाय चुनावों जंगलराज, पुलवामा, पाकिस्तान और आर्टिकल 370 पर बात हो रही है. जबकि तेजस्वी यादव अपने मुद्दे से अब तक नहीं भटके हैं.

Bihar Assembly Election 2020: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का बड़ा दावा, कहा-बिहार में जिस प्रकार हवा चल रही है निश्चित रूप से महागठबंधन की सरकार बनेगी
तेजस्वी यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Photo Credits-PTI/ANI Twitter)

नई दिल्ली, 3 नवंबर. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) के चलते आज दुसरे फेज के लिए वोट डाले जा रहे हैं. सूबे में सीधी टक्कर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बनाम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ही नजर आ रही है. साथ ही बीजेपी-जेडीयू सहित नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी लगातार तेजस्वी यादव पर निशाना साध रहे हैं. विकास के बजाय चुनावों जंगलराज, पुलवामा (Pulwama), पाकिस्तान (Pakistan) और आर्टिकल 370 पर बात हो रही है. जबकि तेजस्वी यादव अपने मुद्दे से अब तक नहीं भटके हैं. वे 10 लाख नौकरियों की बात हर रैली में कर रहे हैं. इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Chattisgarh CM Bhupesh Baghel) ने एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में जिस प्रकार हवा चल रही है निश्चित रूप से महागठबंधन की सरकार बनेगी.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिहार में जिस प्रकार से हवा चल रही है निश्चित रूप से महागठबंधन की सरकार बनेगी. एक तरफ महागठबंधन है जिसका नेतृत्व तेजस्वी यादव जी कर रहे हैं और दूसरी तरफ ठगबंधन है जिसमें नीतीश कुमार जी और चिराग पासवान हैं. यह भी पढ़ें-Bihar Assembly Election 2020: चिराग पासवान का नीतीश कुमार बड़ा हमला, कहा-पिछले 5 साल में जो विकास की गंगा आपने बहाई है उसको बताए, 3 वर्ष में होने वाली BA की डिग्री अब 5 साल में मिलती है

ANI का ट्वीट-

वहीं दूसरी तरफ बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दुसरे चरण के लिए आज दोपहर 1 बजे तक 28.27 फीसदी मतदान हुआ है. साथ ही बिहार में आज प्रधानमंत्री मोदी की रैली तीसरे चरण के मद्देनजर हो रही है. पीएम ने एक बार अपने संबोधन में जंगलराज का जिक्र करते हुए आरजेडी पर निशाना साधा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2020 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).