साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे आज यानि मंगलवार को आने वाले हैं. इस चुनाव नतीजों पर पुरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं. सूबे में सीएम की कुर्सी पर कौन काबिज होगा यह आज पता चल जाएगा. वैसे इस चुनाव में एनडीए की तरफ से पाकिस्तान, पुलवामा, आर्टिकल 370, राम मंदिर सहित जंगलराज का मुद्दा लगातार उठाया गया. लेकिन तेजस्वी यादव अपने मुद्दे से नहीं भटके वो लगातार बेरोजगारी, 10 लाख नौकरियों की बात अपनी हर रैली में करते हैं.
राशिफल 10 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे.
राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब ही नजर आ रही है. जानकारी के अनुसार दिल्ली में लगातार पांचवे दिन वायु की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है. दरअसल राजधानी दिल्ली से सटे राज्यों में पराली जलाने का असर यहां दिखाई पड़ता है. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसी बीच प्रदुषण को लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार एक्शन मोड़ में नजर आ रही है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे कल आने वाले हैं. बिहार की सभी राजनीतिक पार्टियों सहित पुरे देश की नजरें इस चुनाव पर टिकी हुई हैं. इस चुनाव नीतीश कुमार की साख दांव पर लगी है. इसके साथ ही यह चुनाव तेजस्वी यादव का राजनीतिक भविष्य तय करने वाला है. जेडीयू ने बीजेपी के साथ चुनाव लड़ा है. जबकि आरजेडी ने कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ा है. हालांकि एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली एलजेपी ने जेडीयू को काफी नुकसान पहुंचाया है इसका संकेत एग्जिट पोल से मिल रहा है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे मंगलवार को आने वाले हैं. इसी बीच आज आरजेडी नेता और महागठबंधन की तरफ से सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव का जन्मदिन है. इस खास मौके पर उन्हें कई नेताओं ने बधाई दी. तेजस्वी आज 31 साल के हो गए. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आए सभी एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनते दिखाई पड़ रही है. इसी बीच तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप यादव ने जन्मदिन के अवसर पर उनसे मुलाकात कर बधाई दी.
इंटीरियर डिजाइनर की आत्महत्या मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी को लेकर एक तरफ सियासी पारा गरमाया हुआ है तो दूसरी तरफ उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. जानकारी के अनुसार बॉम्बे हाईकोर्ट ने अर्नब गोस्वामी को जमानत देने से साफ इनकार कर दिया है. साथ ही कोर्ट ने कहा कि वे जमानत के लिए निचली अदालत के पास जाएं.
अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल सूबे के मिदनापुर के हल्दिया में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा ममता बनर्जी की पार्टी को धमकी दे डाली. उन्होंने कहा कि अगर ममता दीदी के लोग नहीं सुधरे तो उन्हें श्मसान भेज दिया जाएगा. उनके इस बयान पर अब सियासी पारा चढ़ गया है. कांग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया है.
राशिफल 9 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. वृषभ- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें.
मेडिकल कॉलेज की फीस बढ़ाने को लेकर अब सूबे की सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. बताना चाहते हैं कि राज्य की खट्टर सरकार के फैसले के बाद अब सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की फीस 40 लाख हो गई है. सूबे की बीजेपी-जेजेपी सरकार ने साल 2020-21 के लिए अधिसूचना जारी की है. जिसके तहत फीस में इजाफा हुआ है. सरकार के इस फैसले के बाद अब कांग्रेस हमलावर हो गई है.
जम्मू-कश्मीर राज्य चुनाव आयोग ने 20 जिलों में होने वाले जिला विकास परिषदों (डीडीसी) के लिए चुनाव (DDC Elections in Jammu and Kashmir) सहित पंचायतों के उपचुनाव के मद्देनजर अधिसूचना जारी कर दी है. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के मद्देनजर कई तरह के सवाल खड़े होते रहे हैं. इन सब के बीच जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह (Dilbag Singh) ने मीडिया से बातचीत में एक बड़ा बयान दिया है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए अंतिम चरण का मतदान शनिवार को खत्म हो गया. इसके साथ ही अलग-अलग चैनलों के एग्जिट पोल भी विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए हैं. हालांकि चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आने वाले हैं. इसी दिन तय होगा कि बिहार का अगला सीएम कौन बनने जा रहा है. लेकिन सभी चैनलों के एग्जिट पोल में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का जादू दिखाई पड़ रहा है. ऐसे में अगर ये एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो तेजस्वी यादव सिर्फ 31 साल की उम्र में मुख्यमंत्री बनने वाले देश के सबसे कम उम्र के सीएम होंगे.
साल 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री ने कई बड़े फैसले और दावे किये. हालांकि साल 2016 में 8 नवंबर के दिन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गई नोटबंदी के फैसले को लेकर विपक्ष लगातार उन्हें घेरता नजर आ रहा है. दरअसल चार साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 8 तारीख को रात 8 बजे देश को संबोधित करते हुए 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान किया था. जिसके बाद उस दिन आधी रात से यह फैसला लागू किया गया था.
मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के सेतपूरा गांव में बोरवेल में फंसे तीन साल के मासूम बच्चे प्रह्लाद को बाहर तो निकाल लिया गया है लेकिन अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि बोरवेल में फंसे तीन साल के बच्चे को बचाने के लिए 90 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन प्रशासन की तरफ से चलाया गया. बच्चे की मौत पर सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है.
राम मंदिर आंदोलन के जरिए बीजेपी को एक अलग पहचान दिलाने वाले देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है. एलके आडवाणी का यह 93वां जन्मदिन है. भाजपा को राम मंदिर आंदोलन के लिए निकाली गई रथयात्रा से पहचान मिली. जिसे आडवाणी ने निकाला था. भाजपा के लौह पुरुष के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारत सहित पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई थी. हर कोई जानना चाहता था कि अमेरिका का राष्ट्रपति कौन बनेगा. आखिरकार नतीजे सबके सामने आ गए हैं अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को करारी शिकस्त दे दी है.
राशिफल 8 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. वृषभ- आज आपकी जिंदगी में किसी शख्स की एंट्री हो सकती है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर आज अंतिम चरण के मतदान खत्म होते ही सभी न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. आज यानि शनिवार सुबह 7 बजे से तीसरे और अंतिम चरण के लिए बिहार के 15 जिलों की 78 सीटों पर मतदान शुरू हुआ था. जिसके खत्म होते ही एग्जिट पोल सामने आने शुरू हो गए.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तीसरे यानि अंतिम चरण की वोटिंग खत्म हो गई है. इस चुनाव में अब तक सीधा मुकाबला तेजस्वी यादव बनाम नीतीश कुमार की नजर आ रहा है. हालांकि सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा यह तो 10 नवंबर को पता चलेगा. चुनाव खत्म होने के साथ ही अलग-अलग न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं.
मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2020 के नतीजे 10 नवंबर को आने वाले हैं. यह चुनाव कई मायनों में ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ और शिवराज सिंह चौहान के भाग्य का फैसला करने वाले हैं. सूबे की 28 विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुका है. अब सिर्फ नतीजों का इंतजार है. इसी बीच सूबे के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है.
बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर अंतिम फेज का मतदान आज सुबह से जारी है. इस चुनाव में प्रमुख मुकाबला तेजस्वी यादव बनाम नीतीश कुमार है. इस चुनाव आरजेडी जहां कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ रही है. जबकि बीजेपी अपनी किस्मत जेडीयू के साथ लड़ रही है. इसी बीच खबर कि बिहार में तीसरे चरण के तहत सुबह 11 बजे तक 19.77 फीसदी मतदान हुआ है.